Tuesday, 17 July 2012

चक दे इंडिया .............

अभी आईपीएल का बुखार लोगों के सिर से उतरा भी नहीं था कि यूरोकप का शुरुर लोंगों के सिर चढ़कर बोलने लगा है आज यूथ्स के बीच जो चैनल सबसे ज्यादा पोपुलर हैं वो हैं स्पोर्ट्स चैनल. इस बात से आप साफ़ तौर पर ए अनुमान लगा सकते है कि आज खेलों का क्रेज़ लोगों में कितना ज्यादा है आज का यूथ सिर्फ क्रिकेट का ही दीवाना नहीं है. आज वो हर एक गेम को देखता है ,खेलता है, और इन्ही खेलों में अपने गोल्डेन फ्यूचेर की कल्पना करता है. आज हम सबको जितनी ख़ुशी क्रिकेट विश्व-कप जीतने पर होती है, उतनी ही ख़ुशी शतरंज में दुनिया का सरताज बनने पर भी होती है. लेकिन कही न कही हम क्रिकेट के कम्प्रिजन में और खेलों की जीत सेलिव्रेट करने में पीछे रह जाते है. ऐसा नहीं है की हम पर और खेलों की जीत से कोई फर्क ही नहीं पड़ता लेकिन ए भी सच है कि हम में वो जोश और जूनून नहीं दिखता जो क्रिकेट के खेल में देखने को मिलता है. लेकिन इधर कुछ सालों से हवा का रुख कुछ बदला-बदला सा लग रहा है. और ए एहसास होने लगा है कि ये शिकायत भी जल्द ही दूर हो जाएगी. आज राष्ट्रमंडल और ओलंपिक खेलों में मेडल जीतने वाले प्लयेर का स्वागत भी देश के नायक कि तरह होता है. आज खिलाडियों के पास क्या नहीं है आज उनके पास शोहरत, दौलत, इज्जत , लोंगों का प्यार, सब कुछ तो है. आज का पैरंट्स भी काफी सपोर्टिब हो गया है. अब वो अपने बच्चों को ऐसे जुमलें कम ही सुनाता है कि "पढोगे लिखोगे बनोगे नबाब ,खेलोगे कूदोगे होगे बर्बाद". लेकिन कही-न-कही अभी भी कुछ पैरंट्स इस मानसिकता के शिकार हैं जिससे उन्हें जितनी जल्दी हो सके निजात पा लेनी चाहिए. आज जरुरत है कि अगर कोई बच्चा अपना फ्यूचर किसी खेल में बनाना चाहता है तो हमारे पैरंट्स उसकी पूरी मदद करें और बेवजह बच्चों पर अपने सपने न थोपे. आज भी मुझे याद है अपने बचपन के वो दिन जब मै स्कूल से घर पहुँचते ही बैग फेककर बाग़ में क्रिकेट खेलने पहुँच जाया करता था. क्योंकि मेरा बचपन गाँव में बीता है इसलिए आप समझ सकते है कि बाग़ ही हमारा क्रिकेट ग्राउंड हुआ करता था जो हमारे लिए किसी ग्रीन पार्क या लार्ड्स के मैदान से कम न था. पापा के आने का डर हमेशा दिमाग में बना रहता था. ऐसा अक्सर होता था कि पापा स्टिक लेकर मैदान पर पहुँच जाते थे और मुझे बीच में ही अपना खेल छोड़कर भागना पड़ता था. फिर भी एक दो स्टिक तो प्रसाद स्वरुप मिल ही जाती थी. कभी घर के काम के कारण तो कभी पढाई को लेकर मुझे अपना चहेता गेम खेलने का मौका कम ही मिलता था. पापा को लगता था कि खेल में मिडिल क्लास फैमिली के लिए कोई स्कोप नहीं है और इसीलिए मै खेल कूद में अपना टाइम न बर्बाद किया करूँ. लेकिन मुझे आज अपने पापा को देखकर तब हैरत होती है जब वो मेरे छोटे भाई के सिक्सर पर खूब ताली बजाते है और जल्द आउट होने पर थोडा सा नाराज भी नज़र आते है आज पापा को लगता है कि खेलों में भी हमारा करियर बन सकता है आज वक़्त ने उनकी सोच को पूरी तरह से बदल दिया है ये देखकर मुझे भी बहुत ख़ुशी होती है.ये सिर्फ मेरे पैरेंट्स कि बात नहीं है दोस्त- इस बात को आपने भी कही न कही अपने पैरेंट्स में नोटिस जरुर किया होगा. आज का परेंट्स भी चाहता है कि उसका बच्चा सचिन बने, सहवाग बने,और इससे भी आगे ये कि उसका लड़का विश्वनाथ आनंद जैसा शतरंज का बादशाह बने. आज वो अपने बच्चे को हर एक गेम के लिए सपोर्ट करता है. आज के यूथ के आइडल भी क्रिकेट ही नहीं हर एक खेलों से बेलोंग करते है. किसी का आइडल फूटबाल के बाइचुंग भूटिया है तो किसी का आइडल बेस्ट इन्डियन शटलर सानिया नेहवाल, तो किसी का आइडल अभिनव बिंद्रा जैसा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट, गगन नारंग जैसा शूटर, विजेंद्र जैसा बाक्स़र, पेस-भूपति जैसे टेनिस प्लयेर , वैसे ये लिस्ट बहुत लम्बी है. आज हम जिस रफ़्तार से खेलों की दुनिया में भी सुपर पॉवर बनने की तरफ कदम बढ़ा रहे है उस स्पीड से हमारे सिस्टम का अच्छी तरह काम न करना बहुत दुख की बात है. आज भी हामारे यूथ को बेसिक फैसिलिटी तक के लिए जूझना पड़ता है. इसके बावजूद हमारे देश के यंग प्लयेर रोज़ एक नयी इबारत खेल के इतिहास में दर्ज़ करा रहे है और हमारे यूथ का ये जज्बा दिखाता है कि खेलों कि दुनिया में भी आने वाला वक्त हमारा है. तो आप अपने बच्चों के गेम में कितने इंट्रेस्टेड है. अगर अभी तक नहीं है तो प्लीज वेक-अप .............