Thursday, 24 May 2012

एंट्लिजेंट पागल

 सड़क के मोड़ वाले तिकोने पर, लकड़ी के खोके के पास , बड़ा शोर हो रहा है. सभी
तरफ से लोग उसी तरफ भागे जा रहे हैं. मुझमे भी उत्सुकता जगी आखिर माज़रा क्या
है? मैंने भी अपनी ग्यारह नंबर की गाड़ी का गियर बदला , अब ये टॉप स्पीड में
है,अपना माउथ-हार्न बजाते हुए सारे अवरोध ध्वस्त करते मै भी घटना स्थल के करीब
पहुँच चुका हूँ. भीड़ का शोर मध्यम हो चुका है. वो-हाँ वही जो घटना का मुख्य
किरदार है, चित्त पड़ा है, क्राउड का कहर टूटा है उसके ऊपर इन्द्र-बज्र की
तरह, मुँह से झाग और जिस्म के कुछ हिस्सों से खून अब भी रिस रहा है, क्राउड के
कुछ एक्टिव एलिमेंट उसकी तबियत बिगाड़ कर जा चुके हैं, हाँ जी ये वही एलिमेंट
हैं जिन्हें हाथ साफ़ करने की एक अजीब सी बेचैनी सताती रहती है. कुछ वैसा ही
यहाँ भी घटित हुआ है.
शायद ! ये पागल गाँव से भटक कर अभी-अभी शहर आया है तभी तो उसे शहर के पागलों
के 'रूल एंड राइट' नहीं मालूम हैं. वरना उसकी ऐसी हालत न होती, गाँव में किसी
की दूकान से खाने की कोई चीज़ लेकर भागता था तो लोग उसे थोड़ी दूर
दौड़ाकर, चिल्लाकर-डांटकर छोड़ देते थे. उन्हें उस पर तरस आ जाती थी. पर यहाँ
उसे ब्रेड का एक टुकड़ा चुराने की कीमत इस तरह बेशुद्ध होकर चुकानी पड़ी. उसकी
ऐसी हालत देखकर लोंगों के सभ्य और पागल न होने की बात पर शक हो रहा है. अचानक !
दिमाग में एक सवाल ने ड्राइव लगाई, आखिर हमारी गवर्नमेंट इन किस्मत के मारे
लोगों की कोई समुचित ब्यवस्था क्यों नहीं करती, पर गवर्नमेंट के ख्याल ने ही
भेजा फ्राई कर दिया. भेजे के धूं-धूं कर जलने से ये जहरीला धुआँ कुछ य़ू बहार
निकला- यहाँ सब अपनी झोली और खोली के शिवा कब किसी और के बारे में सोचते हैं
नब्बे प्रतिशत लोग इसी फ़िराक में रहते है फिर वो किसी भी फील्ड से हो. निजी
सेक्टर हो या सरकारी जो जहाँ है वँही  सिर्फ अपनी झोली बहरने में लगा है, बस जहाँ
कही मज़बूरी में ईमानदार रहना  पड़ता है वहाँ  बेचारा अपना  दिल मसोस कर
आनेस्ट-मैन बन
जाता है.
असल में जिस देश की आवाम ही अपने स्तर से करप्ट हो तो वहाँ का लीडर क्या ख़ाक
ईमानदार होगा.आखिर वो भी तो कभी इसी आवाम का एक आम आदमी था, जो तब सौ-दो-सौ,
हज़ार-दस- हज़ार की दलाली किया करता था, और लोगों की आँखों का तारा हुआ
करता था. बड़ी  इज्जत
थी उसकी समाज में. वो लूटने  और करप्सन में अव्वल नंबर से जनता द्वारा पास किया
गया. बिधायक और सांसद की डिग्री उसे आवाम रूपी संस्था ने दी है. अब वो उसी के
दिखाए रास्ते पर चल रहा है. वो अपनी योग्यता का पूरा-पूरा परिचय दे रहा है.
अपनी झोली और खोली में सबकी झोली और खोली समाहित कर ले रहा है. उसे सबसे हाँथ
जोड़कर मिमियाने का दर्द हर पल सालता रहता है. कई बार मुहं की खाने के बाद बाजी
हाथ लगी है बिना एक-एक  से बदला चुकता किये वो खामोश नहीं बैठेगा. अब
भाई! इतने बड़े
जनतंत्र से एक पञ्च वर्षीय में तो निपटा नहीं जा सकता. उस पर हर एक पांच साल
बाद उसका दर्द ताज़ा हो जाता है. तो जब तक आवाम कि मेहरबानी है ये चलता रहेगा.
जहाँ एक भला चंगा आदमी नरक की ज़िन्दगी बिताने पर मजबूर है वहाँ इस पागल की
क्या ख़ाक समुचित ब्यवस्था होगी. मेरे अंतर मन ने मुझे समझाने की कोशिश की. मै
अब भी उस पागल को बेबसी भरी  निगाह से देख रहा था. अब वो कभी भी अपना पागलपन अपनी
भूख पर हाबी नहीं होने देगा. जो कुछ भी मिलेगा  खा लेगा पेट की आग बुझाने
के लिए, अगर ये आग वश के बहार जान पड़ी तो पानी डाल देगा. अभी मिल जाता है
पानी कही-कही बिना कीमत चुकाए. सो लेगा किसी फूटपाथ के किनारे तपती और
ठिठुरती पत्थरों की सेज पर, रेलवे की सीढियों पर, या आरामदायक नींद के
लिए किसी कूड़े क ढेर पर खाने की तलाश में थक-कर, मिल जाता है कभी-कभी
रोटी का दो-तीन दिन का बासी टुकड़ा या भात पालीथीन में उसी ढेर पर,  तब
नींद और अच्छी आ जाती है, बैठ जायेगा किसी मंदिर-मस्जिद,चर्च, गुरुद्वारे
या रेलवे की सीढियों पर ज़िन्दगी भर के लिए. हो जायेगा शामिल हमारे सभ्य
समाज में, एक एंट्लिजेंट पागल की तरह, वो  कम्प्लीटली भूल जायेगा कि  वह
इस 'लाइफ  होल्देद प्लैनेट' का  सबसे काबिल और सम्बेदनशील प्राणी है. बना
लेगा पानी से दूरी, कुत्तों और भेड़, बकरियों की तरह,जीने के लिए या पेट
की आग बुझाने के लिए पी लेगा दो चार घूँट,लोगों की पत्थर मार के डर ने
गुप्तांग ढकने की लज्जा उसके मस्तिष्क में बमुश्किल सुरक्षित रखी  है. बस
इतना ही तो हाँ इससे ज्यादा और कुछ भी नहीं.
हमारा सभ्य समाज इनसे दूरी बना लेगा किसी असाध्य रोग की तरह. समाज का एक
चिंतित वर्ग उसके हांथों में दूर से एक या दो के सिक्के फेंककर अपनी पीठ
खुद थपथपा लेगा. हमारे कर्ता-धर्ता  को असहाय मानव की ऐसी दुर्गति दिखाई
नहीं देगी. क्योंकि कल तक कानून अन्धा था आज तो सारा सिस्टम अन्धा
,गूँगा, बहरा सब कुछ है. उनका काफिला शानदार और चमचमाती सड़कों से गुजरता
है. ट्रेन और बस से सफ़र किये तो ज़माने गुजर गए. उन्हें हर तरफ हैप्पीनेस
और ग्रोथ ही नज़र आती है. कल टी बी पर उन्ही में से एक चिल्ला-चिल्लाकर
बता रहा था कि हमारी इकोनामी आने वाले कुछ सालो में डबल फिगर में पहुँच
जाएगी. लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया के आने वाले कितने सालों में इस देश
में हर एक की पहुँच डबल रोटी तक हो जाएगी. पर मेरे लिखने का क्या मतलब वो
तो अंग्रेजी न्यूज चैनल देखते सुनते है पेपर तो कभी-कभी गलती
से.............

No comments:

Post a Comment