कभी-कभी मै उदास होता हूँ,
जैसे एक आम का सूखा पेड़ आम के बाग़ में,
पर मै कुछ ही पलों में ढूंढ लेता हूँ,
इस उदासी को डसने वाले विचार,
अपने आस-पास बिखरे कुदरत के खजाने से.
मै देखता हूँ की वो आम का पेड़ आज उदास है,
क्योंकि वो हमेशा औरों को फल देता आया था,
निःस्वार्थ बिना कभी खुद एक टिकोरा चखे.
उसे बेसब्री से इंतज़ार रहता था बसंत का, ताकि वो..
लुटा सके अपना साल भर का खजाना जिसे उसने कमाया है.
अपनी दिन रात की मेहनत से.
और वो लोंगो को जिंदा रखता था.
वायुमंडल का सारा ज़हर खुद पीकर,
पर आज वो किसी को कुछ दे नहीं सकता,
एक बेबसी की झलक है इस उदासी में जो अपने लिए कभी न थी.
मै देख रहा था की वो पेड़ कुछ कहना चाहता है.
लेकिन मै उसे सुन नहीं पा रहा हूँ.
शायद वो कह रहा है कि----
वो उदास नहीं है वो तो चिंतित है,
क्योंकि वो देख रहा है.
लोंगों को मरते ठण्ड से,
भूख से और वो बेबस है.
वो जनता है उसकी आग बुझा सकती है लोंगों के पेट की आग.
वो जनता है की उसकी आग बचा सकती है ठण्ड से मरते इन बेसहारा और लाचार लोंगों को,
वो उदास है खुद के न भस्म होने पर,
वो उदास है खुद के ऐसे अस्तित्व पर,
जो अस्तित्व में होकर उसके अस्तित्व का खून कर रहा है.
और उस सूखे पेड़ की ऐसी जीवटता को देखकर, मै मुस्करा देता हूँ जैसे एक छोटा बच्चा भीड़ में,
अपनी खोई माँ को देखकर रोते-रोते मुस्करा देता है,
एक असीमित संतुष्टि के साथ.
आपका---धर्मेन्द्र प्रताप सिंह
धर्मेन्द्र सिंह 'वास्तविक'
दौर-ए-फुर्सत में सोचेंगे मेरी किस्मत में क्या है, बेशक तकदीर भी होगी अगर सच में खुदा है.
Monday, 18 March 2013
Monday, 4 March 2013
SUNAMI
कभी-कभी एक सुनामी आती है.
दिल के इस उजाड़ में,
मस्तिष्क के रेगिस्तान पर,
समुद्र से बहुत परे,
मरघट की ख़ामोशी लिए,
गूंगे की जीवन जितनी लम्बी चुप्पी की तरह.
सागर की सुनामी के बिपरीत,
भादव की स्याह रातों की तरह,
उससे भी कही ज्यादा शांत,
सपाट, भावशून्य चेहरों के अन्तःस्थल में,
सूनी आँखों के सूखे सागर में
विचारों के अंतर्द्वंद की,
आशा-निराशा की,
तर्क-वितर्क की ,
जीत-हार की
नफरत की प्यार की,
भूख और प्यास की
यहाँ तक की अपने वजूद को,
कुचल देने वाली बाजारू सुनामी की शक्ल में.
कितना मुश्किल है?
खुद की मिट्टी के मकान में,
खुद का रह पाना.
इस सुनामी को रोक पाना.
इसके लिए बांध बनाना.
इस सुनामी की खूंखार लहरों को-
भावनावो की रोशनाई में बदल पाना,
और कोरे कागज़ पर सलीके से-
बिखेरना, बिछाना, छिड़कना, ऐसा कुछ भी-
जो एक कविता की सूरत में हो.....
आपका----धर्मेन्द्र प्रताप सिंह
दिल के इस उजाड़ में,
मस्तिष्क के रेगिस्तान पर,
समुद्र से बहुत परे,
मरघट की ख़ामोशी लिए,
गूंगे की जीवन जितनी लम्बी चुप्पी की तरह.
सागर की सुनामी के बिपरीत,
भादव की स्याह रातों की तरह,
उससे भी कही ज्यादा शांत,
सपाट, भावशून्य चेहरों के अन्तःस्थल में,
सूनी आँखों के सूखे सागर में
विचारों के अंतर्द्वंद की,
आशा-निराशा की,
तर्क-वितर्क की ,
जीत-हार की
नफरत की प्यार की,
भूख और प्यास की
यहाँ तक की अपने वजूद को,
कुचल देने वाली बाजारू सुनामी की शक्ल में.
कितना मुश्किल है?
खुद की मिट्टी के मकान में,
खुद का रह पाना.
इस सुनामी को रोक पाना.
इसके लिए बांध बनाना.
इस सुनामी की खूंखार लहरों को-
भावनावो की रोशनाई में बदल पाना,
और कोरे कागज़ पर सलीके से-
बिखेरना, बिछाना, छिड़कना, ऐसा कुछ भी-
जो एक कविता की सूरत में हो.....
आपका----धर्मेन्द्र प्रताप सिंह
Sunday, 3 March 2013
कविता ----------आखिरी भूल-------
अभी घोसले से निकले ही थे,
दुनियाँ की आबो हवा लेने
की आसमान ने-
पत्थरों की बारिश कर दी।
ज़ख़्मी नन्हे पर मेरे
मुझे परवाज़ न दे सके।
अपनों से हठ करके
निकला था दुनिया की सैर करने
इस तरह अपनों को खोकर
दर्द में भी अपनों के सामने रो न सके।
ठिठुरते नन्हे पैर मेरे
मुझे सहारा न दे सके।
अब वक़्त बहुत कम है
काश! किसी अपने से दिल की बात कहते
ज़िन्दगी मुझसे यूँ शिकायत न करती
हम भी बुत से पड़े ख़ामोश न रहते।
कपकपाते रहे नन्हे होठ मेरे
हम दर्द बयां न कर सके।
Name-Dharmendra Pratap Singh
M.Sc.-IV Applied Statistics
Dept-DAS
कविता ..........हिंदी ..........
सब कहते है राष्ट्र सृजन में
हिंदी का योगदान बतलाओ
केंद्र बिंदु हो राष्ट्र-सृजन
ऐसी कविता रच लाऒ।
जैसे हमारी माँ ने हमको
इस धरती पर जाया है
वैसे माँ हिंदी ने हमको
वाणी का ज्ञान कराया है।
क्षमा चाहता हूँ माँ तुझसे
आशा है क्षमा मिल जाएगी
आज यहाँ तेरे वलिदानों
की गिनती की जाएगी।
आज एक असीम सागर
बूंदों में समेटा जायेगा
आज अंतरहित सम्पूर्ण गगन
वाहों में आँका जायेगा।
आज हिंदी के वीर सपूतों
की गिनती की जायेगी
आज गाँधी ,भगत ,आज़ाद
की भाषा याद दिलाई जायेगी।
आज शव्दों की शतरंजी चालें
कागज पर खेली जाएगी
आज यहाँ बंद कमरे में
मेरी हिंदी तोली जाएगी।
ये आदिकाल से चलनेवाली
यूँ ही चलती जाएगी
हर युग में,हर नुक्कड़ पे
तुलसी, सूर, कबीर, मीरा की हिंदी मिल जाएगी।
जिसे गाया आजादी के मतवालों ने
जिसका संगीत है बजता कानो में
जिसकी कीमत है एहसासों में
वो हिंदी इन चंद शब्दों में
मुझसे न बयां हो पायेगी।
ढाई अक्षर प्रेम में
ढाई अक्षर में सिमटी हिंदी
इसका चहुदिशि में रसपान करे सब
गुजराती हो, बंगाली हो , मराठी हो या फिर सिन्धी।
सबसे पहले जिन लफ़्ज़ों से
निकला होगा माँ
उन सबको इस हिंदी में
एक माँ नज़र आएगी।
नाम-धर्मेन्द्र प्रताप सिंह
------------उत्थान गीत-----
"निराश न हो तू मन "
निराश न हो तू मन
हताश न हो तू मन
थमने न दे धड़कन -2
जानेगा तुझको भी -
दुनिया का हर एक जन।
निराश न--------------------,
बस कर दे तू अर्पण
मंजिल के लिए तन- मन -धन
कर दे तू सब कुछ अपना
जो कुछ भी है तेरा सपना
बस उसको ही समर्पण।
निराश न ------------------,
भला किसने पाई है
बिन ठोकर के मंजिल,
बस चल दे रस्ते पर तू
जीतेगा सबका दिल
हां हां तू भी एक दिन
निराश न -------------------,
मंजिल जो बड़ी है तो
कठिन होगी ये डगर
जान जाती है तो जाये
पर झुकने न दे सर
हौसले कर ले तू बुलंद
जीतेंगे हम ये जंग।
निराश न ----------------------,
बस इतना सोच लो तुम
हम ऐसे सितारे है
जो चमकेंगे हरदम, ना पीछे हटेंगे कदम
लहराएगा सभी देशों में-
मेरे देश का परचम
बोलेगा ये जहाँ सारा , बन्दे मातरम , बन्दे मातरम--------5
निराश न हो तू मन
हताश न हो तू मन .
नाम - धर्मेन्द्र प्रताप सिंह
Name- Dharmendra Pratap Singh
Class-M.Sc.-IV(Applied Statistics)
Dip-DAS
"निराश न हो तू मन "
निराश न हो तू मन
हताश न हो तू मन
थमने न दे धड़कन -2
जानेगा तुझको भी -
दुनिया का हर एक जन।
निराश न--------------------,
बस कर दे तू अर्पण
मंजिल के लिए तन- मन -धन
कर दे तू सब कुछ अपना
जो कुछ भी है तेरा सपना
बस उसको ही समर्पण।
निराश न ------------------,
भला किसने पाई है
बिन ठोकर के मंजिल,
बस चल दे रस्ते पर तू
जीतेगा सबका दिल
हां हां तू भी एक दिन
निराश न -------------------,
मंजिल जो बड़ी है तो
कठिन होगी ये डगर
जान जाती है तो जाये
पर झुकने न दे सर
हौसले कर ले तू बुलंद
जीतेंगे हम ये जंग।
निराश न ----------------------,
बस इतना सोच लो तुम
हम ऐसे सितारे है
जो चमकेंगे हरदम, ना पीछे हटेंगे कदम
लहराएगा सभी देशों में-
मेरे देश का परचम
बोलेगा ये जहाँ सारा , बन्दे मातरम , बन्दे मातरम--------5
निराश न हो तू मन
हताश न हो तू मन .
नाम - धर्मेन्द्र प्रताप सिंह
Name- Dharmendra Pratap Singh
Class-M.Sc.-IV(Applied Statistics)
Dip-DAS
Monday, 21 January 2013
-आखिरी भूल-------
कविता ----------आखिरी भूल-------
अभी घोसले से निकले ही थे,
दुनियाँ की आबो हवा लेने
की आसमान ने-
पत्थरों की बारिश कर दी।
ज़ख़्मी नन्हे पर मेरे
मुझे परवाज़ न दे सके।
अपनों से हठ करके
निकला था दुनिया की सैर करने
इस तरह अपनों को खोकर
दर्द में भी अपनों के सामने रो न सके।
ठिठुरते नन्हे पैर मेरे
मुझे सहारा न दे सके।
अब वक़्त बहुत कम है
काश! किसी अपने से दिल की बात कहते
ज़िन्दगी मुझसे यूँ शिकायत न करती
हम भी बुत से पड़े ख़ामोश न रहते।
कपकपाते रहे नन्हे होठ मेरे
हम दर्द बयां न कर सके।
Name-Dharmendra Pratap Singh
M.Sc.-IV Applied Statistics
Dept-DAS
Sunday, 30 December 2012
अनकही
.........अनकही
सपने बिखर गए,
बंद मुठ्ठी में भी,
शायद बंद थी ये मुठ्ठी,
दरिंदों से प्रतिशोध में,
जीने की जिजीविषा के साथ,
आखरी दम तक,
पूरी मुश्तैदी से।
कितने सवाल उठे होंगे,
तुम्हारे दिन-ब-दिन-
शिथिल होते मस्तिष्क में,
कितनी बेचैनी रही होगी,
तुम्हारी मध्यम पड़ती सासों में।
उस अकुलाहट का क्या,
जिसे तुम जुबान होते हुए भी-
बेजुबानो की तरह सहती रही,
तेरह दिनों की इस अथक जंग में।
जिन सपनो को पूरा करने के लिए
जिस ज़िन्दगी को सवारने के लिए
तुम अपनों से दूर दिल्ली शहर आई,
जी जान से दिन-रात-
जगकर उसे हासिल किया,
और जब उनमे रंग भरने के दिन आये,
तो ये अचानक तुम्हारे साथ इस समाज ने,
या समाज के कुछ पिचाशों ने
या भगवान् ने ,या फिर भाग्य ने,
ये सब कैसे कर दिया।
कितनी घुटन महसूस की होगी तुमने,
कितना रोई तुम, अपनों से,
डाक्टरों से, और शायद मौत की जंग
लड़ते-लड़ते उस भगवान् से,
मुझे जीना है,
मै जीना चाहती हूँ कहते-कहते-
अक्सर बंद आखों से-
एक चीखती ख़ामोशी के साथ।
क्या जिंदगी किसी के साथ
यूं धोखा कर सकती है,
क्या मै फिर से वैसे जी पाऊँगी,
जैसे मै पहले जीती आई थी।
तुमने खुद को कितनी बेबसी-
से समझाया होगा।
नहीं मुझे मौत हरा नहीं सकती।
पर तुम हार गई,
मौत की जंग शारीर के साथ।
लेकिन तुम जिंदा हो,
हर देशवासी में, एक प्रण,
के साथ, एक क्रांति बनकर।
अब मेरी आँखे भी रो पड़ी है।
शायद और हिम्मत नहीं बची मुझमे कि-
महसूस कर सकूं तुम्हारा दर्द।
हिल जाती है मेरे दर्द की नीव,
जब सोचता हूँ तुम्हारा दर्द!
आखिर तुमने
कितनी हिम्मत से सहा होगा,
इतना सब जीने की प्रबल इच्छा के साथ,
जो अधूरी रह गई।
......................धर्मेन्द्र प्रताप सिंह
.
Saturday, 29 December 2012
इन्तहा
..............इन्तहा
बरसा आँख से पानी,
हम बदल देंगे ये ताज-तख़्त ,
बेकार न होगी तेरी कुर्बानी।
सोच कर तुझ पर ढाए जुल्मों-सितम,
आँख मेरी भर आती,
क्यों इतना बेबस लाचार हैं हम,
ये सोच के फटती छाती।
अब सजा शब्द भी बौना है,
कोई भी सजा लगे नाकाफी,
सुनो बुशदिल, मौकापरस्त, नेता और सत्ताधारी,
धारा-कानून बनाते रहना पहले इन्हें चढ़ा दो फाँसी।
जब सारे गवाह -साक्ष्य प्रत्यक्ष है,
तब किस बात की छानबीन, लीपापोती,
देखो सुधर जाओ देश के हुक्मरान,
अब क्रांति मशाल उठाने को लीडर की जरुरत नहीं होती।
ये बूढ़ा बेबस देश का संविधान,
इस एक अरब जनसँख्या का भार नहीं ढ़ो पायेगा,
जब तक इसमें न होगा मूल-चूल परिवर्तन,
आम आदमी इस सड़े ,सुस्त सिस्टम में यूँ ही पिसता जायेगा।
.............................................धर्मेन्द्र प्रताप सिंह
Friday, 21 December 2012
------------------------------------------आईने के उस पार--------------------------------
सोचता हूँ कि , बहस किसलिए है, क्योंकि केस नया है, ज़ख्म ताज़ा है,लोगों में गुस्सा है, या फिर इसलिए क्योंकि हम भी इस डर के साये में जीने को मजबूर है, और इस हालिया घटना ने हमारे डर को एक बार फिर हमारी ज़ुबां तक ला दिया है। या फिर लोग हकीक़त में इस घटना को लेकर संजीदा हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोहराई न जाये। रबिवार की रात देश की कैपिटल में जो हुआ उससे सिर्फ राजधानी ही नहीं बल्कि मानवता को कलंकित करने वाली इस घटना से पूरा देश शर्मसार है। वैसे मुझे डर है की कही ये घटना भी सिर्फ एक खबर बनकर ही न रह जाये और हमारा गुस्सा पहले की ही तमाम ऐसी घटनाओ की तरह ही दो दिन बाद ठंडा न पड़ जाये और हम फिर से इसको इसके वाजिव अंजाम तक पहुचाने से पहले ही ख़ामोशी की चादर ओढ़ कर न बैठ जाये। यहाँ पर ये बात इसलिए भी बहस के केंद्र में है क्योंकि आज तक यही होता आया है। ऐसा तो नहीं है की ये घटना पहली बार घटी है और पहली बार इसके लिए विरोध प्रदर्शन हो रहे है। अब तो ये हमारे इस सम्बेदंहीन समाज में आये दिन खबर का अहम् हिस्सा बन चुकी है। लेकिन देखनेवाली बात तो ये है की लोगो का गुस्सा आखिर किन-किन चीजों से है, क्या वो सही जगह अपने गुस्से का इस्तेमाल कर रहे हैं या सिर्फ आवेशित हैं , हर तरफ से एक ही आवाज़ आ रही है कि बलात्कारियों को फासी पर लटका देना चाहिए, उन्हें नपुंसक बनाकर छोड़ द्देना चाहिए, कही -कही से आवाज़ आ रही है कि ऐसे लोगों को पूरे शहर में नंगा घुमाना चाहिए तो कोई कह रहा है की लोगों को सौप दो ताकि वो भी पत्थर मार-मारकर तिरोहित हो सके, और तमाम तरह के नुस्के इस मर्ज़ के मरीज़ को ख़त्म करने के लिए सुझाये जा रहे हैं , पर मेरे समझ में ये नहीं आ रहा है कि मर्ज़ ख़त्म करने से लोगों का भला होगा या एक दो मरीज़ ख़त्म करने से, ऐसी बातें और कमेंट हर जगह सुनने और पढने को मिल रहे हैं की अब मेरा ये यकीन पुख्ता हो हो गया है कि ये सब गुनाहगार हमारे इस समाज के तो नहीं हो सकते, ज़रूर ये हालीबुड फिल्मों की तरह किसी दूसरे प्लेनेट से आ धमके हैं, ऐसा नहीं है की मै उस बेबस लड़की के दर्द को महसूस नहीं कर रहा हूँ। मुझे भी शर्म आ रही है अपने पुरुष होने पर जैसा की मेरे बाकी पुरुष समाज को आ रही है, लेकिन मै इस घटना के असली गुनाहगारों के आलावा परोक्ष रूप से ज़िम्मेदार उन गुनहगारों की सजा के बारे में सोच रहा हूँ, जो गला फाड़-फाड़ कर इन 6 गुनाहगारों और इनके जैसो के लिए फ़ासी ही एकमात्र रामबाण इलाज बताते नहीं थक रहे हैं, जो पूरी तरह कानून व्यवस्था और सरकार को ही पानी पी-पी कर दोषी बता रहे है,वैसे तो इन गुनाहगारों को जो भी सजा मिले वो कम है, मगर अब मामले की तह में जाने की जरूरत को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है, क्योंकि जिस मौत की सजा के लिए हम चीख-चिल्ला रहे है, उसकी मांग खुद इसके गुनाहगार कर रहे है, उन्हें पश्च्याताप करने के लिए अपनी जान देने से गुरेज़ नहीं है, तो चूक कहा हुई जिसने उन्हें ऐसा करने के लिए उनकी मनः स्थिति को इस हद तक बिगाड़ दिया की वो ऐसा कुकर्म कर बैठे, इस चुक के लिए जिम्मेदारों की लिस्ट में हम सब कही न कही शामिल है, बात सिर्फ इन मुजरिमों और इस घटना की ही नहीं है, ये मामला बड़ा गंभीर है, जिस पर गौर करने की शख्त जरुरत का एहसास हम सब को होना चाहिए, सिर्फ सतही बातें कहने और बेवजह चीखने और शोर मचाने से इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता, अब हम अपनी तरफ अपनी अँगुलियों का रुख कर ले तो बात जल्दी समझ में आ जाएगी, यहाँ हम का मतलब मेल-फिमेल दोनों से ही है, आज बहुत से सेलिब्रटी हैं जो मौत दो मौत दो, शेम-शेम का राग, मौकापरस्त मिडिया के सामने ,अलाप रहे हैं, लेकिन ये अभिनेत्रियाँ उस वक़्त क्यों ये बात नहीं सोचती जब ये अपने जिस्म को दिखा-दिखाकर औरत को इस्तेमाल की चीज़ बताने पर तुली रहती हैं, और इस तरह का फिल्मांकन करने वाले निर्देशकों की समाज के प्रति नैतिक जिम्मेदारी का एहसास पैसे की हवस का शिकार होकर दम तोड़ देता है, उस वक़्त इनके भेजे में ये ख्याल क्यूँ नहीं आता कि आखिर वो किस समाज की नीव डालने पर तुलें हैं, उस वक़्त जब एक लिरिस्ट लिखता है हू-ल-ल-हू-ल-ल-------मुन्नी बदनाम हुई--------------शीला जवान हुई-------------,पौवा चढ़ा के आइ----------चिपका ले सैय्याँ फेबिकोल से-----------आदि ,तब उसका दिमाग क्या पैसे के नशे में शुन्न पड़ जाता है, उस वक़्त उसे ये ख़याल क्यूँ नहीं आता की वो लोगों की मनःस्थिति का दबे पाँव बलात्कार कर रहा है, और हमारा ये समाज जब उनके इस तरह के कामों के लिए उनकी पीठ थपथपाता है तब उसे ये एहसास नहीं रहता कि इसके साइड-इफेक्ट क्या-क्या होंगे, जब हम फिल्मों में सिर्फ बकवास और जिस्म देखने के लिए ही जाते हैं और फिर फिल्म के हिट होने का ऐसा फार्मूला निर्देशकों को थमा देते हैं, तब हमारा सामाजिक दायित्व कहा घास खा रहा होता है, जब हमारे देश का प्रथम नागरिक मौत की सजा पाए मुजरिमों की सजा थोक के भाव माफ़ करते हुए देश की अदालत को क्रूर साबित कर रहा होता है, तब उसे ये समझ में क्यूँ नहीं आता कि वो मुजरिमों की दयायाचिका पर मोहर न लगाकर अपने कमजोर व्यक्तित्व का उदहारण देश के सामने पेश कर रहा है, और हम देशवासी उसकी इस दया पर मंत्र-मुग्ध होकर अपने मुर्ख होने का परिचय दे रहे हैं, हमारी राज्य सरकारे क्यूँ फूल कर कुप्पा हो रही हैं, कि चलो इस बार दिल्ली में मामले ने तूल पकड़ा है। क्या राज्य में साड़ी महिलाएं, लडकियाँ और मासूम बच्चे सेफ महसूस कर रहे हैं।
जबकि आँकड़े बता रहे हैं कि ऐसे केस का मुजरिम अब ज़्यादातर गरीब-मजदूर तबके से बिलोंग कर रहा है, (क्योंकि अक्सर ये काम बड़े घर के बिगड़े शहजादों का ही माना जाता है, जो शुरूआती दशक से लेकर आज तक मुम्बैय्या सिनेमा का हिट फार्मूला रहा है ) जो दो वक़्त की रोटी की तलाश में अपना राज्य और घर -बार छोड़कर शहर की तरफ भाग रहा है, और उसका परिवार से ये दुराव, आधुनिक संयंत्र , आसानी से उपलब्ध आपतिजनक आडियो-वीडियो, आज का कामोत्तेजित गीत-संगीत, आधुनिकता में रंगे पहनाव-उढाव, उसकी कोमल भावनावों को इतनी आहिस्ता-आहिस्ता से पत्थर से भी ज्यादा कठोर बना देती है,की उसे खुद ये गुमान नहीं रहता की वो क्या बनता जा रहा है, इसका एहसास अकसर उसे तब होता है, जब किसी की ज़िन्दगी वो तबाह कर चुका होता है, तब मिडिया और समाज उसको मानवता का दुश्मन बता रहा होता हैं, राज्य सरकारे क्यों अपने राज्य के नागरिको को उन्हें अपने प्रदेश में ही रोजगार मुहैय्या नहीं करा रही हैं, क्यों उन्हें अपनों से दूर होकर शहर की चकाचौंध भरी ज़िन्दगी में दो वक़्त की रोजी रोटी के लिए तिरस्कृत और अपमानित होना पड़ रहा है। ऐसे में किसी का व्यवहार सामान्य कैसे रह सकता है, ऐसे लोग डिप्रेसन, तिरस्कार की भावना, उपेक्षा की भावना, और सुबिधा के अभाव में खुद को मुजरिम बना बैठते हैं, हमारी हर तरह की इच्छाओं को प्रेरित करने के माध्यम तो हमारे समाज में मौजूद हैं, पर उनको पूरा करने का बुनियादी ढाचा बिलकुल कमजोर है, फिर बात शिक्षा की हो,रोजगार की हो,गरीबी की हो,या किसी और जरूरत की हो, हर एक क्षेत्र में हमारी हालत सुधरने की बजाय बद-से-बद्त्तर होती जा रही है, उस पर तुर्रा ये की हम सुपर-पावर बनने की राह पर सबसे आगे सात सफ़ेद घोड़ो से जुते रथ पर सवार हैं, इसके लिए सिर्फ नेता, अभिनेता या उच्च-पदों पर आसीन लोग ही जिम्मेदार कैसे हो सकते हैं, क्योंकि वो भी हमारे इसी मौकापरस्त और स्वार्थी समाज की उपज हैं , जिन्हें चोरी, घूसखोरी, भ्रस्टाचार,अनैतिकता,स्वार्थपरता,धोखाधड़ी,लूट-खसूट की प्राथमिक शिक्षा उनकी पहली पाठशाला में ही अपने अति-महत्वाकांक्षी माँ-बाप,भाई-बहन, चाचा-दादा,ताऊ-नाना,मामा-फूफा आदि से बिरासत में ससम्मान मिलती है, तब हमारा समाज क्यूँ ऐसी गफलत पाले रहता है,की उसे महान,आदर्शवादी,और सच्चे अगुवा मिलने वाले हैं, (एक दो जो हो भी जाते हैं उसे इश्वर की असीम अनुकम्पा से ज्यादा कुछ न समझे।) यही विरोधाभास ही है जो आन्दोलन भी करवा रहा है,और भ्रष्टाचार की नीव भी मजबूत करता जा रहा है, इस तरह से ऐसा लगता है की हमारी आवाम कितनी जागरूक है और कुर्सी वाले जो दूसरे गृह से आ टपके हैं, कितने धूर्त और कपटी हैं जिन्हें अपने मतलब के अलावा कुछ नहीं दिखता।अब आप पाठक-गण ये सोच रहे होंगे की मै अपने उद्देश्य से भटक गया, लेकिन आप गलत सोच रहे हैं क्योंकि मै बिलकुल भी भटका नहीं हूँ, बस दायरा बढ़ने की वजह से ऐसा आभास जरूर हो सकता है, लेकिन ये सब चीज़े अपना काम वैसे ही करती हैं जैसे इस जीवन युक्त प्लेनेट पर कोई जीव अपनी लम्बाई-चौड़ाई में इतनी सूक्ष्म गति से ग्रोथ करता है, की हमें कभी ये एहसास ही नहीं होता की ऐसा वक़्त के साथ-साथ लगातार जारी है,ताज़ा आकडे देखने पर पता चलता है की आज इस दरिंदगी का ज़्यादातर शिकार मासूम बच्चे हो रहे है, अब सोचो की क्या ये बच्चे किसी में ऐसे वहशी बिचार पैदा कर सकते है। जहाँ तक मै समझता हूँ,कभी नहीं। ऐसे वहशी विचारों का स्रोत तो कही और से ही प्रवाहित हो रहा है, और जो एकांत पाकर मासूमों और महिलाओं पर टूट रहा है, और जिसके लिए गुनाहगार के साथ हर वो आदमी जिम्मेदार है जो ऐसे स्रोतों को पैदा करने और बढाने मे अपनी भागीदारी निभा रहा है, फिर चाहे वो प्रत्यक्ष रूप में हो या परोक्ष रूप में। अब वक़्त आ गया है की हम शोर मचाने से ज्यादा देश के प्रति अपनी निजी भागीदारी को तैं करें। फिर वो किसी भी क्षेत्र में हो। न तो नैतिक मूल्यों का किसी तरह से क्षरण करें और न ही अपनी जानकारी में होने दे। वरना देश के नेता अपना नोट फॉर वोट का फार्मूला लगाकर हमें और ही आलसी, खुरापाती, वहशी बनाकर ही दम लेंगे, वैसे इसमें उनकी ही पूरी गलती कैसे हो सकती है क्योंकि हम भी तो उन्हें इसी फोर्मुले पर जीत की गारेंटी देते हैं, इसीलिए तो वो अपना असली दायित्व भूलकर सिर्फ सत्ता-सत्ता की माला जपते रहते है, ऐसे में कानून व्यवस्था, देश की शाख और उन्नति, देश की सुरक्षा,आवाम जो काफी हद तक इन सब की जिम्मेदार है उसकी सुरक्षा, क्यों न सरकार के लिए तेल लेने चले जाएँ। और अंत में मै सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूँ की इस मर्ज़ के मरीज़ को जरूर सूली पर चढ़ा दो लेकिन इस मर्ज़ को भी फ़ासी दो, इसका बढ़ावा देने वाले उत्प्रेरक को भी सूली पर चढावो। हम सिर्फ पश्चिम का शारीरिक खुलापन ही क्यूँ अपना रहे हैं। हम शारीरिक खुलेपन के साथ -साथ विचारों के खुलेपन को भी आत्मसात क्यूँ नहीं करते, हम शारीरिक खुलेपन की तरह ही मानसिक विचारों के खुलेपन का प्रचार-प्रसार क्यूँ नहीं करते, जब तक ऐसा नहीं होता तब तक कड़े से कड़ा कानून भी ऐसे कुक्रत्यों को रोकने में अब तक के सभी कानूनों की तरह ही नाकाफी साबित होगा।
Subscribe to:
Posts (Atom)