.........अनकही
सपने बिखर गए,
बंद मुठ्ठी में भी,
शायद बंद थी ये मुठ्ठी,
दरिंदों से प्रतिशोध में,
जीने की जिजीविषा के साथ,
आखरी दम तक,
पूरी मुश्तैदी से।
कितने सवाल उठे होंगे,
तुम्हारे दिन-ब-दिन-
शिथिल होते मस्तिष्क में,
कितनी बेचैनी रही होगी,
तुम्हारी मध्यम पड़ती सासों में।
उस अकुलाहट का क्या,
जिसे तुम जुबान होते हुए भी-
बेजुबानो की तरह सहती रही,
तेरह दिनों की इस अथक जंग में।
जिन सपनो को पूरा करने के लिए
जिस ज़िन्दगी को सवारने के लिए
तुम अपनों से दूर दिल्ली शहर आई,
जी जान से दिन-रात-
जगकर उसे हासिल किया,
और जब उनमे रंग भरने के दिन आये,
तो ये अचानक तुम्हारे साथ इस समाज ने,
या समाज के कुछ पिचाशों ने
या भगवान् ने ,या फिर भाग्य ने,
ये सब कैसे कर दिया।
कितनी घुटन महसूस की होगी तुमने,
कितना रोई तुम, अपनों से,
डाक्टरों से, और शायद मौत की जंग
लड़ते-लड़ते उस भगवान् से,
मुझे जीना है,
मै जीना चाहती हूँ कहते-कहते-
अक्सर बंद आखों से-
एक चीखती ख़ामोशी के साथ।
क्या जिंदगी किसी के साथ
यूं धोखा कर सकती है,
क्या मै फिर से वैसे जी पाऊँगी,
जैसे मै पहले जीती आई थी।
तुमने खुद को कितनी बेबसी-
से समझाया होगा।
नहीं मुझे मौत हरा नहीं सकती।
पर तुम हार गई,
मौत की जंग शारीर के साथ।
लेकिन तुम जिंदा हो,
हर देशवासी में, एक प्रण,
के साथ, एक क्रांति बनकर।
अब मेरी आँखे भी रो पड़ी है।
शायद और हिम्मत नहीं बची मुझमे कि-
महसूस कर सकूं तुम्हारा दर्द।
हिल जाती है मेरे दर्द की नीव,
जब सोचता हूँ तुम्हारा दर्द!
आखिर तुमने
कितनी हिम्मत से सहा होगा,
इतना सब जीने की प्रबल इच्छा के साथ,
जो अधूरी रह गई।
......................धर्मेन्द्र प्रताप सिंह
.
No comments:
Post a Comment