कभी-कभी मै उदास होता हूँ,
जैसे एक आम का सूखा पेड़ आम के बाग़ में,
पर मै कुछ ही पलों में ढूंढ लेता हूँ,
इस उदासी को डसने वाले विचार,
अपने आस-पास बिखरे कुदरत के खजाने से.
मै देखता हूँ की वो आम का पेड़ आज उदास है,
क्योंकि वो हमेशा औरों को फल देता आया था,
निःस्वार्थ बिना कभी खुद एक टिकोरा चखे.
उसे बेसब्री से इंतज़ार रहता था बसंत का, ताकि वो..
लुटा सके अपना साल भर का खजाना जिसे उसने कमाया है.
अपनी दिन रात की मेहनत से.
और वो लोंगो को जिंदा रखता था.
वायुमंडल का सारा ज़हर खुद पीकर,
पर आज वो किसी को कुछ दे नहीं सकता,
एक बेबसी की झलक है इस उदासी में जो अपने लिए कभी न थी.
मै देख रहा था की वो पेड़ कुछ कहना चाहता है.
लेकिन मै उसे सुन नहीं पा रहा हूँ.
शायद वो कह रहा है कि----
वो उदास नहीं है वो तो चिंतित है,
क्योंकि वो देख रहा है.
लोंगों को मरते ठण्ड से,
भूख से और वो बेबस है.
वो जनता है उसकी आग बुझा सकती है लोंगों के पेट की आग.
वो जनता है की उसकी आग बचा सकती है ठण्ड से मरते इन बेसहारा और लाचार लोंगों को,
वो उदास है खुद के न भस्म होने पर,
वो उदास है खुद के ऐसे अस्तित्व पर,
जो अस्तित्व में होकर उसके अस्तित्व का खून कर रहा है.
और उस सूखे पेड़ की ऐसी जीवटता को देखकर, मै मुस्करा देता हूँ जैसे एक छोटा बच्चा भीड़ में,
अपनी खोई माँ को देखकर रोते-रोते मुस्करा देता है,
एक असीमित संतुष्टि के साथ.
आपका---धर्मेन्द्र प्रताप सिंह
दौर-ए-फुर्सत में सोचेंगे मेरी किस्मत में क्या है, बेशक तकदीर भी होगी अगर सच में खुदा है.
Monday, 18 March 2013
Monday, 4 March 2013
SUNAMI
कभी-कभी एक सुनामी आती है.
दिल के इस उजाड़ में,
मस्तिष्क के रेगिस्तान पर,
समुद्र से बहुत परे,
मरघट की ख़ामोशी लिए,
गूंगे की जीवन जितनी लम्बी चुप्पी की तरह.
सागर की सुनामी के बिपरीत,
भादव की स्याह रातों की तरह,
उससे भी कही ज्यादा शांत,
सपाट, भावशून्य चेहरों के अन्तःस्थल में,
सूनी आँखों के सूखे सागर में
विचारों के अंतर्द्वंद की,
आशा-निराशा की,
तर्क-वितर्क की ,
जीत-हार की
नफरत की प्यार की,
भूख और प्यास की
यहाँ तक की अपने वजूद को,
कुचल देने वाली बाजारू सुनामी की शक्ल में.
कितना मुश्किल है?
खुद की मिट्टी के मकान में,
खुद का रह पाना.
इस सुनामी को रोक पाना.
इसके लिए बांध बनाना.
इस सुनामी की खूंखार लहरों को-
भावनावो की रोशनाई में बदल पाना,
और कोरे कागज़ पर सलीके से-
बिखेरना, बिछाना, छिड़कना, ऐसा कुछ भी-
जो एक कविता की सूरत में हो.....
आपका----धर्मेन्द्र प्रताप सिंह
दिल के इस उजाड़ में,
मस्तिष्क के रेगिस्तान पर,
समुद्र से बहुत परे,
मरघट की ख़ामोशी लिए,
गूंगे की जीवन जितनी लम्बी चुप्पी की तरह.
सागर की सुनामी के बिपरीत,
भादव की स्याह रातों की तरह,
उससे भी कही ज्यादा शांत,
सपाट, भावशून्य चेहरों के अन्तःस्थल में,
सूनी आँखों के सूखे सागर में
विचारों के अंतर्द्वंद की,
आशा-निराशा की,
तर्क-वितर्क की ,
जीत-हार की
नफरत की प्यार की,
भूख और प्यास की
यहाँ तक की अपने वजूद को,
कुचल देने वाली बाजारू सुनामी की शक्ल में.
कितना मुश्किल है?
खुद की मिट्टी के मकान में,
खुद का रह पाना.
इस सुनामी को रोक पाना.
इसके लिए बांध बनाना.
इस सुनामी की खूंखार लहरों को-
भावनावो की रोशनाई में बदल पाना,
और कोरे कागज़ पर सलीके से-
बिखेरना, बिछाना, छिड़कना, ऐसा कुछ भी-
जो एक कविता की सूरत में हो.....
आपका----धर्मेन्द्र प्रताप सिंह
Sunday, 3 March 2013
कविता ----------आखिरी भूल-------
अभी घोसले से निकले ही थे,
दुनियाँ की आबो हवा लेने
की आसमान ने-
पत्थरों की बारिश कर दी।
ज़ख़्मी नन्हे पर मेरे
मुझे परवाज़ न दे सके।
अपनों से हठ करके
निकला था दुनिया की सैर करने
इस तरह अपनों को खोकर
दर्द में भी अपनों के सामने रो न सके।
ठिठुरते नन्हे पैर मेरे
मुझे सहारा न दे सके।
अब वक़्त बहुत कम है
काश! किसी अपने से दिल की बात कहते
ज़िन्दगी मुझसे यूँ शिकायत न करती
हम भी बुत से पड़े ख़ामोश न रहते।
कपकपाते रहे नन्हे होठ मेरे
हम दर्द बयां न कर सके।
Name-Dharmendra Pratap Singh
M.Sc.-IV Applied Statistics
Dept-DAS
कविता ..........हिंदी ..........
सब कहते है राष्ट्र सृजन में
हिंदी का योगदान बतलाओ
केंद्र बिंदु हो राष्ट्र-सृजन
ऐसी कविता रच लाऒ।
जैसे हमारी माँ ने हमको
इस धरती पर जाया है
वैसे माँ हिंदी ने हमको
वाणी का ज्ञान कराया है।
क्षमा चाहता हूँ माँ तुझसे
आशा है क्षमा मिल जाएगी
आज यहाँ तेरे वलिदानों
की गिनती की जाएगी।
आज एक असीम सागर
बूंदों में समेटा जायेगा
आज अंतरहित सम्पूर्ण गगन
वाहों में आँका जायेगा।
आज हिंदी के वीर सपूतों
की गिनती की जायेगी
आज गाँधी ,भगत ,आज़ाद
की भाषा याद दिलाई जायेगी।
आज शव्दों की शतरंजी चालें
कागज पर खेली जाएगी
आज यहाँ बंद कमरे में
मेरी हिंदी तोली जाएगी।
ये आदिकाल से चलनेवाली
यूँ ही चलती जाएगी
हर युग में,हर नुक्कड़ पे
तुलसी, सूर, कबीर, मीरा की हिंदी मिल जाएगी।
जिसे गाया आजादी के मतवालों ने
जिसका संगीत है बजता कानो में
जिसकी कीमत है एहसासों में
वो हिंदी इन चंद शब्दों में
मुझसे न बयां हो पायेगी।
ढाई अक्षर प्रेम में
ढाई अक्षर में सिमटी हिंदी
इसका चहुदिशि में रसपान करे सब
गुजराती हो, बंगाली हो , मराठी हो या फिर सिन्धी।
सबसे पहले जिन लफ़्ज़ों से
निकला होगा माँ
उन सबको इस हिंदी में
एक माँ नज़र आएगी।
नाम-धर्मेन्द्र प्रताप सिंह
------------उत्थान गीत-----
"निराश न हो तू मन "
निराश न हो तू मन
हताश न हो तू मन
थमने न दे धड़कन -2
जानेगा तुझको भी -
दुनिया का हर एक जन।
निराश न--------------------,
बस कर दे तू अर्पण
मंजिल के लिए तन- मन -धन
कर दे तू सब कुछ अपना
जो कुछ भी है तेरा सपना
बस उसको ही समर्पण।
निराश न ------------------,
भला किसने पाई है
बिन ठोकर के मंजिल,
बस चल दे रस्ते पर तू
जीतेगा सबका दिल
हां हां तू भी एक दिन
निराश न -------------------,
मंजिल जो बड़ी है तो
कठिन होगी ये डगर
जान जाती है तो जाये
पर झुकने न दे सर
हौसले कर ले तू बुलंद
जीतेंगे हम ये जंग।
निराश न ----------------------,
बस इतना सोच लो तुम
हम ऐसे सितारे है
जो चमकेंगे हरदम, ना पीछे हटेंगे कदम
लहराएगा सभी देशों में-
मेरे देश का परचम
बोलेगा ये जहाँ सारा , बन्दे मातरम , बन्दे मातरम--------5
निराश न हो तू मन
हताश न हो तू मन .
नाम - धर्मेन्द्र प्रताप सिंह
Name- Dharmendra Pratap Singh
Class-M.Sc.-IV(Applied Statistics)
Dip-DAS
"निराश न हो तू मन "
निराश न हो तू मन
हताश न हो तू मन
थमने न दे धड़कन -2
जानेगा तुझको भी -
दुनिया का हर एक जन।
निराश न--------------------,
बस कर दे तू अर्पण
मंजिल के लिए तन- मन -धन
कर दे तू सब कुछ अपना
जो कुछ भी है तेरा सपना
बस उसको ही समर्पण।
निराश न ------------------,
भला किसने पाई है
बिन ठोकर के मंजिल,
बस चल दे रस्ते पर तू
जीतेगा सबका दिल
हां हां तू भी एक दिन
निराश न -------------------,
मंजिल जो बड़ी है तो
कठिन होगी ये डगर
जान जाती है तो जाये
पर झुकने न दे सर
हौसले कर ले तू बुलंद
जीतेंगे हम ये जंग।
निराश न ----------------------,
बस इतना सोच लो तुम
हम ऐसे सितारे है
जो चमकेंगे हरदम, ना पीछे हटेंगे कदम
लहराएगा सभी देशों में-
मेरे देश का परचम
बोलेगा ये जहाँ सारा , बन्दे मातरम , बन्दे मातरम--------5
निराश न हो तू मन
हताश न हो तू मन .
नाम - धर्मेन्द्र प्रताप सिंह
Name- Dharmendra Pratap Singh
Class-M.Sc.-IV(Applied Statistics)
Dip-DAS
Subscribe to:
Posts (Atom)