Friday, 24 August 2012

भारत-वर्ष की विशालता और अखंडता......... Inbox x


 आजकल दिन की शुरुआत  उल्झन भरे सवालों से हो रही  है. ऐसा सिर्फ मेरे साथ या किसी व्यक्ति विशेष के साथ ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष के साथ है. इस  वक़्त देश में कुछ  अराजक तत्वों द्वारा जैसा माहौल पैदा किया जा रहा है उससे वो हर देशवासी खफा है जो अपने देश की बहुसंस्कृति और अनेकता में एकता की परंपरा में अटूट श्रद्धा  और  विश्वास रखता है. मुझे भी  अपने  देश की इस  बिबिधता पर बहुत गर्व है. हमारी ये अनेकता में एकता की गौरवगाथा सदियों से दुनिया को प्रेम और शौहर्द से रहने का सन्देश देती आई है. आज अगर दूसरे देश हमारी इस बहुरंगी सभ्यता के कायल है तो उसका श्रेय हम सभी देशवासियों के आपसी समझ और शौहार्द को  ही जाता है. इसके वावजूद अगर देश के किसी कोने में उठी एक छोटी सी चिंगारी पूरे देश को अपनी तपिश का एहसास करा दे तो इसे क्या कहा जायेगा?  क्या ये हमारी असमर्थता का प्रतीक नहीं होगी?   क्या  ये चूक  हमारे देश की सभ्यता और संसिकृति पर एक बदनुमा दाग बनकर नहीं रह जाएगी. जिसको हम कभी सुनना तक पसंद नहीं करेंगे. क्या हमारा आपसी प्रेम  आपसी   शौहार्द, इतनी      कमजोरे आधार शिला पर टिका है, जिसे चंद मुट्ठी भर लोग डिगाने में सफल हो जाये. ऐसे लोग जिन्हें हमारी अखंडता और एकता रास नहीं आती क्या हम उन्हें खुद पर मुस्कराने का  एक मौका देना चाहते है? क्या हम इसके लिए तैयार है की हमारा भला न चाहने वाले देश हम पर तरस खाकर, सामने से हमें  सहानुभूति और सांत्वना दे और पीठ पीछे हमारी वेवकूफी  पर ठहाके लगाये. हम आप ये अच्छी तरह जानते है की कोई भी भारतवासी इस तरह की बात को सुनना तक पसंद नहीं करेगा. लेकिन भावावेश में आकर  हम  जो गलतियाँ कर रहे है क्या वो  इन आशंकावों को मौन स्वीकृति प्रदान नहीं कर रही हैं. फिर चाहे वो फेसबुक एकाउंट पर अफवाहे फ़ैलाने का काम हो, या फिर ईश्वर की पवित्र प्रार्थना के बाद उपद्रव करके किसी महिला के कपडे फाड़ने का, पवित्र मूर्ति को तोड़ने का, लूटपाट करने का,   मीडिया पर और आम जनता पर हमला करने का घ्रडित कार्य. अब जरुरत है की प्रत्येक देशवासी अपने श्रेष्ठ योगदान के द्वारा देश के प्रति अपनी जबाबदेही तय करे. आज हमें जरुरत है की हम गाँधी और कलाम की देश के प्रति असीम श्रद्धा और समर्पण का अनुसरण करे और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे, देश की एकता और अखंडता को बरक़रार रखने के लिए सजग रहे.  आज आधुनिकता के इस दौर में जहाँ दुनिया के दूसरे राष्ट्र नए-२ अविष्कार  कर सुर्खिया बटोर रहे है, वही हमारा देश रोज नए -२ घोटालों और सांप्रदायिक हिंसा की वजह से सुर्खियाँ बटोर रहा है.  रोज घोटालों के नित नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले आकड़े सुर्ख़ियों में छाए है. इतने घोटालों का दंश झेल  रहा हमारा देश, सरकार की शिथिलता के कारण हिंसा का दर्द झेलने के लिए भी विवश है. आज देश की जैसी भी वर्तमान हालत है उसके लिए सिर्फ राजनीतिक दलों को ही गलत नहीं ठहराया  जा सकता है, आज देश को इस दुर्दशा तक लाने के लिए देश का हर नागरिक प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जिम्मेदार है.  देश में इतने बड़े-२ घोटाले होते है, उसके लिए सिर्फ मुट्ठीभर लोग शांतिपूर्ण आवाज़ उठाते है, और पूरा देश गहरी निद्रा में डूबा रहता है, लेकिन इसके उलट क्षेत्रवाद और सम्प्रदायवाद के नाम पर पूरे देश की हालत नाजुक हो जाती है. सड़कों पर जन  सैलाब उमड़ आता है, देश में जगह-२ प्रदर्शन होने लगते  हैं, और नियम कानून सब ताख पर रख दिए जाते हैं. क्या हमारी उर्जा इन्ही व्यर्थ के कामों में खाफाने के लिए है?  क्या हमारा राष्ट्र हमारे  इन्ही वेजा कामों  से २०२० तक विकसित देशों की श्रेणी में शामिल होने की उम्मीद करता है? आखिर हम कब तक इस दूषित और स्वार्थयुक्त मानसिकता की गुलामी में जकड़े रह कर अपनी उर्जा और ज्ञान का बेजा इस्तेमाल करते रहेंगे? जिससे न तो हमारा भला होने वाला है न देश का भविष्य  उज्जवल होने की आशा की जा सकती है. क्योंकि किसी देश का विकास वहां  के लोंगों में ही निहित होता है.  तो आओं हम सब मिलकर आपसी प्रेम और शौहार्द के साथ देश के विकास में अपने पूर्ण योगदान की प्रतिबध्यता  को दोहराएँ. जिससे हमारा देश अपने विश्व-गुरु होने की गौरव-गाथा को और भी द्रढ़ता के साथ दुनिया के मानस पटल पर अंकित कर सके. आओं हम सब मिलकर महान शायर इक़बाल का ये तराना-ए-हिंद गुनगुनाये और देश की एकता और अखंडता को बरक़रार रखने का दृढ-संकल्प  ले---
 सारे जहाँ से अच्छा हिंदोस्ता हमारा.  हम बुलबुलें  हैं इसकी ये गुलसिता हमारा.  मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना.  हिंदी हैं हम वतन हैं हिंदोस्ता हमारा. .यूनान-ओ-मिश्र-ओ-रोमा सब मिट गए जहाँ से, अब तक मगर है बाकी नामों निशा हमारा.  कुछ बात है की हस्ती मिटती नहीं हमारी .सदियों रहा है दुश्मन दौरे-जहाँ हमारा,  इक़बाल कोई मरहम अपना नहीं जहाँ में, मालूम क्या किसी को दर्दे-निहा हमारा....................


आपका-धर्मेन्द्र सिंह 'वास्तिविक'
 
 

No comments:

Post a Comment