अभी मेरी मंजिल न जाने कितनी दूर है. पता नहीं वो दिन कब आएंगे जब मेरे
मेरी किस्मत इतनी अच्छी ही नहीं. आखिर मै कब तक इस तरह से स्ट्रगल करता
रहूँगा. ये नकारात्मक किस्म के सवाल मेरे ब्रेन पर हथौड़े की तरह चोट कर
रहे थे. ऐसा नहीं है के ये पहली बार था, लेकिन इस बार इनका वार मेरी
सहनशक्ति के बाहर हो रहा था. अब आप तो समझ ही गए होंगे, कि ऐसे सवाल किन
हालातो में किसी के दिलो-दिमाग का दिवाला निकालते है. मेरा मतलब है की इस
वक़्त मुझे भी अपने किसी काम में जीत कि पूरी-पूरी उम्मीद होने पर भी
मुंह की खानी पड़ी थी. मै थोड़ा दुखी क्या हुआ कि ऐसा लगा जैसे अनगिनत
नकारात्मक विचारों ने मेरे जीने कि चाहत को मुझसे जुदा करने कि ज़ोर
आज़माइश शुरू कर दी हो.
मै अपने उदास मन और बोझिल क़दमों से अपने घर का रास्ता तय करने लगा. मेरे
अंदर एक तूफान सा उमड़-घुमड़ रहा था. जिसे रोकना मेरे वश के बाहर हो गया
था. अंदर के इन्ही उठा-पटक के बीच सारा रास्ता कब कट गया पता ही नहीं
चला. मै अपने घर पहुँचने ही वाला था कि अचानक! पड़ोस का एक छोटा सा बच्चा
मेरी नजरो के सामने आ गया. उस छोटे से बच्चे पर ख़ुद-ब-ख़ुद मेरी नज़रे
टिक गयी, और कदम वही जम से गए. वो बच्चा बार-बार खड़े होने कि एक नाकामयाब
कोशिश कर रहा था. शायद! वो बच्चा घर के लोगो को चकमा देकर बाहर निकल आया
था, और जिसकी ख़बर अभी तक घर वालों को न हो सकी थी. बच्चे की देखभाल के
लिए उस वक़्त वहां कोई नहीं था.
मै वही ठहर सा गया, और उस प्यारे से बच्चे की हरकतों को गौर से देखने
लगा. ना जाने क्यूँ उस वक़्त मुझे ऐसा आभास हुआ के जैसे उसका मासूम बचपन
मुझसे कुछ कह रहा है. वो बार-बार गिरता और फिर दोगुने उत्साह के साथ खड़े
होने की नाकामयाब कोशिश करता. उसके गिरने पर उसे कुछ चोटें भी आ जाती पर
वो रोने के बजाय हँस देता, और पुनः सधे क़दमों से खूब सभंल-सभंल कर खड़े
होने की कोशिश करता. मै जड़वत खड़े-खड़े उसे निहारता रहा.
अचानक! उसकी बड़ी बहन घर से निकली और उसे गोदी में उठा कर घर के अंदर
लेकर चली गई. मै भी वहां से चला आया और घर आकर अपने कमरे में चुपचाप लेट
गया, लेकिन वो बच्चा जैसे अभी भी मेरी आँखों के सामने बार-बार खड़े होने
की कोशिश कर रहा हो.
इस तरह मुझे अपना बचपन याद आने लगा. वो बचपन जो बिल्कुल अबोध और निच्छल
था. मै सोचने लगा कभी मैंने भी तो यूँ ही एक जीत के लिए ना जाने कितनी
हार को हँसकर गले लगाया होगा. उस वक़्त तो अनगिनत हार के बाद भी मेरे
मासूम से बचपन ने मुझसे कभी कोई सवाल-ज़बाब नहीं किया होगा, और जब
अनगिनत हार के बाद उसे एक जीत नसीब हुई होगी तो उसने जशन भी नहीं मनाया
होगा. उसने अपनी उस स्वप्निल जीत पर गर्व भी नहीं महसूस किया होगा. वो
मासूम बचपन एक सच्चे तपस्वी की तरह दोनों ही परिस्थितियों में एक सामान
सहज और सरल था. उसे जब तक इस दुनियाँ के खोखले दिखावे का ज्ञान नहीं था
तब तक वह जीत और हार दोनों में एक सामान खुश था. अहा! कितना शानदार था वो
बचपन ?
आज मुझे ऐसा लग रहा था वो नासमझ बचपन मुझ समझदार से ज्यादा समझदार और
सहनशील था. ख़ास कर धैर्य से जीत के लिए बार-बार प्रयास करने के मामले
में तो मै उसके आगे कही नहीं टिकता. वो शायद! पेट की आग बुझाने के मामले
में मुझसे कुछ कम सहनशील रहा हो लेकिन ज़्यादातर कामों में वो नन्हे हाथों
और पैरो वाला बचपन मुझसे कही ज्यादा काबिल था.
मुझे वो नासमझ बच्चा मेरे हर एक सवाल का ज़बाब देता हुआ प्रतीत हो रहा
था. अब ये बचपन ही मेरा आइकन है मै बुदबुदाया..................... .,
अब मेरे सूखे होंठों पर एक सुकून भरी मुस्कान तैर रही थी. मन में फिर से
उल्लास और उत्साह की लहरें हिचकोले ले रही थी. मुझे लग रहा था जैसे मैंने
ज़िन्दगी जीने का बहुत बड़ा राज़ जान लिया हो. अब एक नई ज़िन्दगी मुझे
अपने सीने से लगाने के लिए बेकरार हो रही थी. मैंने भी एक बिछड़े आशिक
की तरह उसे अपनी बाँहों में भर लिया. मेरे दोस्त-मुझे तो अपने हर एक
सवाल का ज़बाब मिल गया और आपको...........,अब मै दोगुने जोश के साथ बिना
हार-जीत की फिक्र किये फिर एक नयी ज़िन्दगी की शुरुआत करने जा रहा हूँ
और आप.............
सपने भी सच होंगे, और मै भी अपनी जीत पर गर्व महसूस कर सकूँगा. लगता है
No comments:
Post a Comment