Sunday, 30 December 2012

अनकही


.........अनकही 


सपने बिखर गए,
बंद मुठ्ठी में भी,
शायद बंद थी ये मुठ्ठी,
दरिंदों से प्रतिशोध में,
जीने की जिजीविषा के साथ,
आखरी दम तक,
पूरी मुश्तैदी से।
कितने सवाल उठे होंगे,
तुम्हारे  दिन-ब-दिन-
शिथिल होते मस्तिष्क में,
कितनी बेचैनी रही होगी,
तुम्हारी मध्यम पड़ती सासों में।
उस अकुलाहट का क्या,
जिसे तुम  जुबान होते हुए भी-
बेजुबानो की तरह सहती रही,
तेरह दिनों की इस अथक जंग में।
जिन सपनो को पूरा करने के लिए 
जिस ज़िन्दगी को सवारने के लिए
तुम अपनों से दूर दिल्ली शहर आई,
जी जान से दिन-रात-
जगकर उसे हासिल किया,
और जब उनमे रंग भरने के दिन आये,
तो ये अचानक तुम्हारे साथ इस समाज ने,
या समाज के कुछ पिचाशों ने 
या भगवान् ने ,या फिर भाग्य ने,
ये सब कैसे कर दिया।
कितनी घुटन महसूस की होगी तुमने,
कितना रोई तुम, अपनों से,
डाक्टरों से, और शायद मौत की जंग
लड़ते-लड़ते उस भगवान् से,
मुझे जीना है,
मै जीना चाहती हूँ कहते-कहते-
अक्सर बंद आखों से- 
एक चीखती ख़ामोशी के साथ।
क्या जिंदगी किसी के साथ 
यूं धोखा कर सकती है,
क्या मै फिर से वैसे जी पाऊँगी,
जैसे मै पहले  जीती आई थी।
तुमने खुद को कितनी बेबसी-
से समझाया होगा।
नहीं मुझे मौत हरा नहीं सकती।
पर तुम हार गई,
मौत की जंग शारीर के साथ।
लेकिन तुम जिंदा हो,
हर देशवासी में, एक प्रण,
के साथ, एक क्रांति बनकर।
अब मेरी आँखे भी रो पड़ी है।  
शायद और हिम्मत नहीं बची मुझमे कि- 
महसूस कर सकूं तुम्हारा दर्द।
हिल जाती है मेरे दर्द की नीव,
जब सोचता हूँ तुम्हारा दर्द!
आखिर तुमने
कितनी हिम्मत से सहा होगा,
इतना सब जीने की प्रबल इच्छा के साथ,
जो अधूरी रह गई।




......................धर्मेन्द्र प्रताप सिंह 
. 

Saturday, 29 December 2012

इन्तहा


..............इन्तहा  

आज दर्द भर गया इतना दिल में,
बरसा आँख से पानी, 
हम बदल देंगे ये ताज-तख़्त ,
बेकार न होगी तेरी कुर्बानी।

सोच कर तुझ पर ढाए जुल्मों-सितम,
आँख मेरी भर आती,
क्यों इतना बेबस लाचार हैं  हम,
ये सोच के फटती छाती।

अब सजा शब्द भी बौना है,
कोई भी सजा लगे नाकाफी,
सुनो बुशदिल, मौकापरस्त, नेता और सत्ताधारी,
धारा-कानून बनाते रहना पहले इन्हें चढ़ा दो फाँसी। 

जब सारे  गवाह -साक्ष्य  प्रत्यक्ष है,
तब किस बात की छानबीन, लीपापोती,
देखो सुधर जाओ देश के हुक्मरान,
अब क्रांति मशाल उठाने को लीडर की जरुरत नहीं होती।

ये बूढ़ा बेबस देश का संविधान,
इस एक अरब जनसँख्या का भार नहीं ढ़ो पायेगा,
जब तक इसमें न होगा मूल-चूल परिवर्तन,
आम आदमी इस सड़े ,सुस्त सिस्टम में यूँ  ही पिसता जायेगा। 



 .............................................धर्मेन्द्र प्रताप सिंह 
 


Friday, 21 December 2012

------------------------------------------आईने के उस पार--------------------------------


सोचता हूँ कि , बहस किसलिए है, क्योंकि केस नया है, ज़ख्म ताज़ा है,लोगों में गुस्सा है, या फिर इसलिए क्योंकि हम भी इस डर के साये में जीने को मजबूर है, और इस हालिया घटना ने हमारे डर को एक बार फिर हमारी ज़ुबां तक ला दिया है। या फिर लोग हकीक़त में इस घटना को लेकर संजीदा हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोहराई न जाये। रबिवार की रात देश की कैपिटल में जो हुआ उससे सिर्फ राजधानी ही नहीं बल्कि मानवता को कलंकित करने वाली इस घटना से पूरा देश शर्मसार है। वैसे मुझे डर है की कही ये घटना भी सिर्फ एक खबर बनकर ही न रह जाये और हमारा गुस्सा पहले की ही तमाम ऐसी घटनाओ की तरह ही दो दिन बाद ठंडा न पड़ जाये और हम फिर से इसको इसके वाजिव अंजाम तक पहुचाने से पहले ही ख़ामोशी की चादर ओढ़ कर न बैठ जाये। यहाँ पर ये बात इसलिए भी बहस के केंद्र में है क्योंकि आज तक यही होता आया है। ऐसा तो नहीं है की ये घटना पहली बार घटी है और पहली बार इसके लिए विरोध प्रदर्शन हो रहे है। अब तो ये हमारे इस सम्बेदंहीन  समाज में आये दिन खबर का अहम्  हिस्सा बन चुकी है। लेकिन देखनेवाली बात तो ये है की लोगो का गुस्सा आखिर किन-किन चीजों से है, क्या वो सही जगह अपने गुस्से का इस्तेमाल कर रहे हैं या सिर्फ आवेशित हैं , हर तरफ से एक ही आवाज़ आ रही है कि बलात्कारियों को फासी पर लटका देना चाहिए, उन्हें नपुंसक बनाकर छोड़ द्देना चाहिए, कही -कही से आवाज़ आ रही है कि ऐसे लोगों को पूरे शहर में नंगा घुमाना चाहिए तो कोई कह रहा है की लोगों को सौप दो ताकि वो भी पत्थर मार-मारकर तिरोहित हो सके, और तमाम तरह के नुस्के इस मर्ज़ के मरीज़ को  ख़त्म  करने के लिए सुझाये जा रहे हैं , पर मेरे समझ में ये नहीं आ रहा है कि मर्ज़ ख़त्म करने से लोगों का भला होगा या एक दो मरीज़ ख़त्म करने से, ऐसी बातें और कमेंट हर जगह सुनने और पढने को मिल रहे हैं की अब मेरा ये यकीन पुख्ता हो हो गया है कि ये सब गुनाहगार हमारे  इस समाज के तो नहीं हो सकते,   ज़रूर ये हालीबुड फिल्मों की तरह किसी दूसरे  प्लेनेट  से आ धमके हैं, ऐसा नहीं है की मै उस बेबस लड़की के दर्द को महसूस नहीं कर रहा हूँ। मुझे भी शर्म आ रही है अपने पुरुष होने पर जैसा की मेरे बाकी पुरुष समाज को आ रही है, लेकिन मै इस घटना के असली गुनाहगारों के आलावा परोक्ष रूप से ज़िम्मेदार उन गुनहगारों की सजा के बारे में सोच रहा हूँ, जो गला फाड़-फाड़ कर इन 6 गुनाहगारों और इनके जैसो के लिए फ़ासी ही एकमात्र रामबाण इलाज बताते नहीं थक रहे हैं, जो पूरी तरह कानून व्यवस्था और सरकार को ही पानी पी-पी कर दोषी बता रहे है,वैसे तो इन गुनाहगारों को जो भी सजा मिले वो कम है, मगर अब मामले की तह में जाने की जरूरत को गंभीरता से लेने  की आवश्यकता है, क्योंकि जिस मौत की सजा के लिए हम चीख-चिल्ला रहे है, उसकी मांग खुद इसके गुनाहगार कर रहे है, उन्हें पश्च्याताप करने के लिए अपनी जान देने से गुरेज़ नहीं है, तो चूक कहा हुई जिसने उन्हें ऐसा करने के लिए उनकी मनः स्थिति को इस हद तक बिगाड़ दिया की वो ऐसा कुकर्म कर बैठे, इस चुक के लिए जिम्मेदारों की लिस्ट में हम सब कही न कही शामिल है, बात सिर्फ इन मुजरिमों और इस घटना की ही नहीं है, ये मामला बड़ा गंभीर है, जिस पर गौर करने की शख्त जरुरत का एहसास हम सब को होना चाहिए, सिर्फ सतही बातें कहने और बेवजह चीखने और शोर मचाने से इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता, अब हम अपनी तरफ अपनी अँगुलियों का रुख कर ले तो बात जल्दी समझ में आ जाएगी, यहाँ हम का मतलब मेल-फिमेल दोनों से ही है, आज बहुत से सेलिब्रटी हैं जो मौत दो मौत दो, शेम-शेम का राग, मौकापरस्त मिडिया के सामने ,अलाप रहे हैं, लेकिन ये अभिनेत्रियाँ उस वक़्त क्यों ये बात नहीं सोचती जब ये अपने जिस्म को दिखा-दिखाकर औरत को इस्तेमाल की चीज़ बताने पर तुली रहती हैं, और इस तरह का फिल्मांकन करने वाले निर्देशकों की समाज के प्रति नैतिक जिम्मेदारी का एहसास पैसे की हवस का शिकार होकर दम तोड़ देता है, उस वक़्त इनके भेजे में ये ख्याल क्यूँ नहीं आता कि आखिर वो किस समाज की नीव डालने पर तुलें हैं, उस वक़्त जब एक लिरिस्ट लिखता है हू-ल-ल-हू-ल-ल-------मुन्नी बदनाम हुई--------------शीला जवान हुई-------------,पौवा चढ़ा के आइ----------चिपका ले सैय्याँ फेबिकोल से-----------आदि ,तब उसका दिमाग क्या पैसे के नशे में शुन्न पड़ जाता है, उस वक़्त उसे ये ख़याल क्यूँ नहीं आता की वो लोगों की मनःस्थिति  का दबे पाँव बलात्कार कर रहा है, और हमारा ये समाज जब उनके इस तरह के कामों के लिए उनकी पीठ थपथपाता है तब उसे ये एहसास नहीं रहता कि इसके साइड-इफेक्ट क्या-क्या होंगे, जब हम फिल्मों में सिर्फ बकवास और जिस्म देखने के लिए ही जाते हैं और फिर फिल्म के हिट होने का ऐसा फार्मूला निर्देशकों को थमा देते हैं, तब हमारा सामाजिक दायित्व कहा घास खा रहा होता है, जब हमारे देश का प्रथम नागरिक मौत की सजा पाए मुजरिमों की सजा थोक के भाव माफ़ करते हुए देश की अदालत को क्रूर साबित कर रहा होता है, तब उसे ये समझ में क्यूँ नहीं आता कि वो मुजरिमों की दयायाचिका पर मोहर न लगाकर अपने कमजोर व्यक्तित्व का उदहारण देश के सामने पेश कर रहा है,  और हम देशवासी उसकी इस दया पर मंत्र-मुग्ध होकर अपने मुर्ख होने का परिचय दे रहे हैं, हमारी राज्य सरकारे क्यूँ फूल कर कुप्पा हो रही हैं, कि चलो इस बार दिल्ली में मामले ने तूल पकड़ा है। क्या राज्य में साड़ी महिलाएं, लडकियाँ  और मासूम बच्चे सेफ महसूस कर रहे हैं।
जबकि आँकड़े  बता रहे हैं कि ऐसे केस का मुजरिम अब ज़्यादातर गरीब-मजदूर तबके से बिलोंग कर रहा है, (क्योंकि अक्सर ये काम बड़े घर के बिगड़े शहजादों का ही माना जाता है, जो शुरूआती दशक से लेकर आज तक मुम्बैय्या सिनेमा का हिट फार्मूला रहा है ) जो दो वक़्त की रोटी की तलाश में अपना राज्य और घर -बार छोड़कर शहर की तरफ भाग रहा है, और उसका परिवार से ये दुराव, आधुनिक संयंत्र , आसानी से उपलब्ध आपतिजनक आडियो-वीडियो, आज का कामोत्तेजित गीत-संगीत, आधुनिकता में रंगे पहनाव-उढाव, उसकी कोमल भावनावों को इतनी आहिस्ता-आहिस्ता से पत्थर से भी ज्यादा कठोर बना देती है,की उसे खुद ये गुमान नहीं रहता की वो क्या बनता जा रहा है, इसका एहसास अकसर उसे तब होता है, जब किसी की ज़िन्दगी वो तबाह कर चुका  होता है, तब मिडिया और समाज उसको मानवता का दुश्मन बता रहा होता हैं, राज्य सरकारे क्यों अपने राज्य के नागरिको को उन्हें अपने प्रदेश में ही रोजगार मुहैय्या नहीं करा रही हैं, क्यों उन्हें अपनों से दूर होकर शहर की चकाचौंध भरी ज़िन्दगी में दो वक़्त की रोजी रोटी के लिए तिरस्कृत और अपमानित होना पड़ रहा है। ऐसे में किसी का व्यवहार सामान्य कैसे रह सकता है, ऐसे लोग डिप्रेसन, तिरस्कार की भावना, उपेक्षा की भावना, और सुबिधा के अभाव में खुद को मुजरिम बना बैठते हैं, हमारी हर तरह की इच्छाओं को प्रेरित करने के माध्यम तो हमारे समाज में मौजूद हैं, पर उनको पूरा करने का बुनियादी ढाचा बिलकुल कमजोर है, फिर बात शिक्षा की हो,रोजगार की हो,गरीबी की हो,या किसी और जरूरत की हो, हर एक क्षेत्र में हमारी हालत सुधरने की बजाय  बद-से-बद्त्तर होती जा रही है, उस पर तुर्रा ये की हम सुपर-पावर बनने की राह पर सबसे आगे सात सफ़ेद घोड़ो से जुते रथ पर सवार हैं, इसके लिए सिर्फ नेता, अभिनेता या उच्च-पदों पर आसीन लोग ही जिम्मेदार कैसे हो सकते हैं, क्योंकि वो भी हमारे इसी मौकापरस्त और स्वार्थी समाज की उपज हैं , जिन्हें चोरी, घूसखोरी, भ्रस्टाचार,अनैतिकता,स्वार्थपरता,धोखाधड़ी,लूट-खसूट की प्राथमिक शिक्षा उनकी पहली पाठशाला में ही अपने अति-महत्वाकांक्षी माँ-बाप,भाई-बहन, चाचा-दादा,ताऊ-नाना,मामा-फूफा आदि से बिरासत में ससम्मान मिलती है, तब हमारा समाज क्यूँ ऐसी गफलत पाले रहता है,की उसे महान,आदर्शवादी,और सच्चे अगुवा मिलने वाले हैं, (एक दो जो हो भी जाते हैं उसे इश्वर की असीम अनुकम्पा से ज्यादा कुछ  न समझे।)  यही विरोधाभास ही है जो आन्दोलन भी करवा रहा है,और भ्रष्टाचार की नीव भी मजबूत करता जा रहा है, इस तरह से ऐसा लगता है की हमारी आवाम कितनी जागरूक है और कुर्सी वाले जो दूसरे  गृह से आ टपके हैं, कितने धूर्त और कपटी हैं जिन्हें अपने मतलब के अलावा कुछ नहीं दिखता।अब आप पाठक-गण ये सोच रहे होंगे की मै अपने उद्देश्य से भटक गया, लेकिन आप गलत सोच रहे हैं क्योंकि मै बिलकुल भी भटका नहीं हूँ, बस दायरा बढ़ने की वजह से ऐसा आभास जरूर हो सकता है, लेकिन ये सब चीज़े अपना काम वैसे ही करती हैं जैसे इस जीवन युक्त प्लेनेट पर कोई जीव अपनी लम्बाई-चौड़ाई में इतनी सूक्ष्म गति से ग्रोथ करता है, की हमें कभी ये एहसास ही नहीं होता की ऐसा वक़्त के साथ-साथ लगातार जारी है,ताज़ा आकडे देखने पर पता चलता है की आज इस दरिंदगी का ज़्यादातर शिकार मासूम बच्चे हो रहे है, अब सोचो की क्या ये बच्चे किसी में ऐसे वहशी बिचार पैदा कर सकते है। जहाँ तक मै समझता हूँ,कभी नहीं। ऐसे वहशी विचारों का स्रोत तो कही और से ही प्रवाहित हो रहा है, और जो एकांत पाकर मासूमों और महिलाओं पर टूट रहा है, और जिसके लिए गुनाहगार के साथ हर वो आदमी जिम्मेदार है जो ऐसे स्रोतों को पैदा करने और बढाने मे अपनी भागीदारी निभा रहा है, फिर चाहे वो प्रत्यक्ष रूप में हो या परोक्ष रूप में। अब वक़्त आ गया है की हम शोर मचाने  से ज्यादा देश के प्रति अपनी निजी भागीदारी को तैं करें। फिर वो किसी भी क्षेत्र में हो। न तो नैतिक मूल्यों का किसी तरह से क्षरण करें और न ही अपनी जानकारी में होने दे। वरना देश के नेता अपना नोट फॉर वोट का फार्मूला लगाकर हमें और ही आलसी, खुरापाती, वहशी बनाकर ही दम लेंगे, वैसे इसमें उनकी ही पूरी गलती कैसे हो सकती है क्योंकि हम भी तो उन्हें इसी फोर्मुले पर जीत की गारेंटी देते हैं, इसीलिए तो वो अपना असली दायित्व भूलकर सिर्फ सत्ता-सत्ता की माला जपते रहते है, ऐसे में कानून व्यवस्था,  देश की शाख और उन्नति, देश की सुरक्षा,आवाम जो काफी हद तक इन सब की जिम्मेदार है उसकी सुरक्षा,  क्यों न सरकार के लिए तेल लेने चले जाएँ। और अंत में मै सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूँ की इस मर्ज़ के मरीज़ को जरूर सूली पर चढ़ा दो लेकिन इस मर्ज़ को भी फ़ासी दो, इसका बढ़ावा देने वाले उत्प्रेरक को भी सूली पर चढावो। हम सिर्फ पश्चिम का शारीरिक खुलापन ही क्यूँ अपना रहे हैं। हम शारीरिक खुलेपन के साथ -साथ विचारों के खुलेपन को भी आत्मसात क्यूँ नहीं करते, हम शारीरिक खुलेपन की तरह ही मानसिक विचारों के खुलेपन का प्रचार-प्रसार क्यूँ नहीं करते, जब तक ऐसा नहीं होता तब तक कड़े से कड़ा कानून भी ऐसे कुक्रत्यों  को रोकने में अब तक के सभी कानूनों की तरह ही नाकाफी साबित होगा।

Monday, 1 October 2012

शेर...........................

न कदम लड़खड़ाते, न सम्भलना आता,
न हार होती , न जीत का जुनून छाता !!!!!!!!!!!!!


---------------------------------------आपका धर्मेन्द्र सिंह 

Friday, 24 August 2012

भारत-वर्ष की विशालता और अखंडता......... Inbox x


 आजकल दिन की शुरुआत  उल्झन भरे सवालों से हो रही  है. ऐसा सिर्फ मेरे साथ या किसी व्यक्ति विशेष के साथ ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष के साथ है. इस  वक़्त देश में कुछ  अराजक तत्वों द्वारा जैसा माहौल पैदा किया जा रहा है उससे वो हर देशवासी खफा है जो अपने देश की बहुसंस्कृति और अनेकता में एकता की परंपरा में अटूट श्रद्धा  और  विश्वास रखता है. मुझे भी  अपने  देश की इस  बिबिधता पर बहुत गर्व है. हमारी ये अनेकता में एकता की गौरवगाथा सदियों से दुनिया को प्रेम और शौहर्द से रहने का सन्देश देती आई है. आज अगर दूसरे देश हमारी इस बहुरंगी सभ्यता के कायल है तो उसका श्रेय हम सभी देशवासियों के आपसी समझ और शौहार्द को  ही जाता है. इसके वावजूद अगर देश के किसी कोने में उठी एक छोटी सी चिंगारी पूरे देश को अपनी तपिश का एहसास करा दे तो इसे क्या कहा जायेगा?  क्या ये हमारी असमर्थता का प्रतीक नहीं होगी?   क्या  ये चूक  हमारे देश की सभ्यता और संसिकृति पर एक बदनुमा दाग बनकर नहीं रह जाएगी. जिसको हम कभी सुनना तक पसंद नहीं करेंगे. क्या हमारा आपसी प्रेम  आपसी   शौहार्द, इतनी      कमजोरे आधार शिला पर टिका है, जिसे चंद मुट्ठी भर लोग डिगाने में सफल हो जाये. ऐसे लोग जिन्हें हमारी अखंडता और एकता रास नहीं आती क्या हम उन्हें खुद पर मुस्कराने का  एक मौका देना चाहते है? क्या हम इसके लिए तैयार है की हमारा भला न चाहने वाले देश हम पर तरस खाकर, सामने से हमें  सहानुभूति और सांत्वना दे और पीठ पीछे हमारी वेवकूफी  पर ठहाके लगाये. हम आप ये अच्छी तरह जानते है की कोई भी भारतवासी इस तरह की बात को सुनना तक पसंद नहीं करेगा. लेकिन भावावेश में आकर  हम  जो गलतियाँ कर रहे है क्या वो  इन आशंकावों को मौन स्वीकृति प्रदान नहीं कर रही हैं. फिर चाहे वो फेसबुक एकाउंट पर अफवाहे फ़ैलाने का काम हो, या फिर ईश्वर की पवित्र प्रार्थना के बाद उपद्रव करके किसी महिला के कपडे फाड़ने का, पवित्र मूर्ति को तोड़ने का, लूटपाट करने का,   मीडिया पर और आम जनता पर हमला करने का घ्रडित कार्य. अब जरुरत है की प्रत्येक देशवासी अपने श्रेष्ठ योगदान के द्वारा देश के प्रति अपनी जबाबदेही तय करे. आज हमें जरुरत है की हम गाँधी और कलाम की देश के प्रति असीम श्रद्धा और समर्पण का अनुसरण करे और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे, देश की एकता और अखंडता को बरक़रार रखने के लिए सजग रहे.  आज आधुनिकता के इस दौर में जहाँ दुनिया के दूसरे राष्ट्र नए-२ अविष्कार  कर सुर्खिया बटोर रहे है, वही हमारा देश रोज नए -२ घोटालों और सांप्रदायिक हिंसा की वजह से सुर्खियाँ बटोर रहा है.  रोज घोटालों के नित नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले आकड़े सुर्ख़ियों में छाए है. इतने घोटालों का दंश झेल  रहा हमारा देश, सरकार की शिथिलता के कारण हिंसा का दर्द झेलने के लिए भी विवश है. आज देश की जैसी भी वर्तमान हालत है उसके लिए सिर्फ राजनीतिक दलों को ही गलत नहीं ठहराया  जा सकता है, आज देश को इस दुर्दशा तक लाने के लिए देश का हर नागरिक प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जिम्मेदार है.  देश में इतने बड़े-२ घोटाले होते है, उसके लिए सिर्फ मुट्ठीभर लोग शांतिपूर्ण आवाज़ उठाते है, और पूरा देश गहरी निद्रा में डूबा रहता है, लेकिन इसके उलट क्षेत्रवाद और सम्प्रदायवाद के नाम पर पूरे देश की हालत नाजुक हो जाती है. सड़कों पर जन  सैलाब उमड़ आता है, देश में जगह-२ प्रदर्शन होने लगते  हैं, और नियम कानून सब ताख पर रख दिए जाते हैं. क्या हमारी उर्जा इन्ही व्यर्थ के कामों में खाफाने के लिए है?  क्या हमारा राष्ट्र हमारे  इन्ही वेजा कामों  से २०२० तक विकसित देशों की श्रेणी में शामिल होने की उम्मीद करता है? आखिर हम कब तक इस दूषित और स्वार्थयुक्त मानसिकता की गुलामी में जकड़े रह कर अपनी उर्जा और ज्ञान का बेजा इस्तेमाल करते रहेंगे? जिससे न तो हमारा भला होने वाला है न देश का भविष्य  उज्जवल होने की आशा की जा सकती है. क्योंकि किसी देश का विकास वहां  के लोंगों में ही निहित होता है.  तो आओं हम सब मिलकर आपसी प्रेम और शौहार्द के साथ देश के विकास में अपने पूर्ण योगदान की प्रतिबध्यता  को दोहराएँ. जिससे हमारा देश अपने विश्व-गुरु होने की गौरव-गाथा को और भी द्रढ़ता के साथ दुनिया के मानस पटल पर अंकित कर सके. आओं हम सब मिलकर महान शायर इक़बाल का ये तराना-ए-हिंद गुनगुनाये और देश की एकता और अखंडता को बरक़रार रखने का दृढ-संकल्प  ले---
 सारे जहाँ से अच्छा हिंदोस्ता हमारा.  हम बुलबुलें  हैं इसकी ये गुलसिता हमारा.  मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना.  हिंदी हैं हम वतन हैं हिंदोस्ता हमारा. .यूनान-ओ-मिश्र-ओ-रोमा सब मिट गए जहाँ से, अब तक मगर है बाकी नामों निशा हमारा.  कुछ बात है की हस्ती मिटती नहीं हमारी .सदियों रहा है दुश्मन दौरे-जहाँ हमारा,  इक़बाल कोई मरहम अपना नहीं जहाँ में, मालूम क्या किसी को दर्दे-निहा हमारा....................


आपका-धर्मेन्द्र सिंह 'वास्तिविक'
 
 

Sunday, 12 August 2012

शेर...............

 उम्मीद करता हूँ मेरा ये लेटेस्ट शेर आप सबकी तवज्जों का हक़दार ज़रूर है फिर वो कैसी भी हो..............

कुछ ऐसे अजनबी शख्स भी है शामिल, मेरे इस आधुनिक संपर्की खाते में,
जैसे छाये की ग़रज़ से रोप देता है माली, कुछ फल-बिहीन दरख़्त भी अहाते में.


कठिन शब्दों के अर्थ--- आधुनिक संपर्की खाता= फेसबुक एकाउंट, दरख़्त -पेड़ , अहाता-बगीचा

आपका- धर्मेन्द्र सिंह 'वास्तविक'

Wednesday, 8 August 2012

शेर


हौसला बढ़ाने के लिए ए शेर ...........


कुछ इस तरह हौसला-ए-इंसान हो, ज़र्रे-ज़र्रे में आसमान  हो.
सलाम करे जिसे सारी कायनात, कोशिश है उन बुलंदियों पर अपना मक़ाम हो.

आपका-धर्मेन्द्र सिंह 

Friday, 3 August 2012

सावन का महीना पवन करे शोर.............

उठो बेटा - नहीं कॉलेज के लिए लेट हो जाओगे. अरे जी - उठिए भी कितनी देर से जगा रही हूँ ऑफिस नहीं जाना क्या? आज कल पता नहीं क्या हो गया है उठना ही नहीं चाहते . ए आवाज़े आजकल आपके कानो से सुबह जब तक दस बार नहीं टकराती आप है की उठने का नाम ही नहीं लेते. ईमानदारी से बोलिए- नहीं उठते न. अजी -कैसे उठेंगे - ये सावन - भादव का महीना जो  है . आजकल मौसम का हुस्न अपने पूरे शबाब पर होता है, उस पर हौले-हौले से हवा का मंद-मंद  झोका रोम -रोम में यूँ मदहोशी भर देता है जैसे शैम्पेन की एक बोतल हलक के नीचे उतार ली हो. इन सबके अलावा अगर कही बालीबुड की ओल्ड फिल्मों की तरह फुहारों वाली रिमझिम-रिमझिम बारिश हो रही हो तो कहना ही क्या, ये नाटी मन कहा-कहा गुलाटी नहीं मारता. अजी सच कहू तो - जी यही करता है की बस नींद में खूबसूरत ख्वाबों के बीच हम गोते लगाते रहे और कोई भी इसमें दखलंदाजी न करे. कपल्स की तो बात ही क्या करना- उनकी तो बल्ले-बल्ले रहती ही है. फुल टाइम रोमांस, मूड है की ऑफ होने का नाम ही नहीं लेता.
दिन भर धूप -छाव का खेल जारी रहता है जिसमे अक्सर धूप ही की हार होती है. खाड़ी से चलने वाली पुरवाई तो सर पे ऐसा खुमार चढ़ा देती है की गाड़ी ड्राइव करते वक़्त भी ये आंखे झपकी लेने से बाज नहीं आती.  अजी अब बड़े-बड़े शायरों ने यूँ ही फ़िज़ूल में शायरी और गीत तो नहीं गढ़ दिए. उनमे से मै एक खुबसूरत गीत का मुखड़ा लिखता हूँ आप मस्ती के साथ गुनगुनाईये  "सावन का महीना पवन करे शोर, जियरा रे ऐसे झूमे जैसे वन मा नाचे मोर........." क्या गीत है?  है न ! जब भी सुन लो तबियत हरी हो जाती है. सावन के महीने में तो इस गाने का वही मजा है जो पचासों साल पुरानी स्काच की बोतल में होता है. अब देखो न- आसमानी छतरी के पल-पल बदलते रंग, कभी नीली ,कभी घटा सी काली,कभी सिलेटी तो कभी -कभी छिट-पुट उमड़ता सफ़ेद गुबार जो लगता है नीली चादर पे दौड़ते झब्बेदार बहुत बड़े  खरगोस सा. अगर आपने कभी इस नज़र से आकाश की तरफ नहीं देखा तो प्लीज फुर्सत में देखिएगा. यकीन मानिए आपको और भी चेहरे नज़र आएंगे उस दौड़ते-भागते अब्र में. (साहिर लुधियानवी की किसी ग़ज़ल का ये शेर- " ये चाँद बीते ज़मानो का आईना होगा, भटकते अब्र में चेहरा कोई बना होगा......." आपके दिल को छू लेगा.) कही ऐसा न हो की इस भाग दौड़ और टेंसन भरी लाइफ में हमारा ध्यान इस खूबसूरत मौसम की तरफ जाये ही न और इतना प्यारा सा मौसम हमारे दरवाजे पर दस्तक देकर चला जाये. देखो कैसे पूरी धरती हरी - भरी हो गयी है सावन ने हमारे आस-पास ही नैनीताल, रानीखेत, और कश्मीर जैसी ग्रीनफुल वादियाँ बिछा दी है. वो नज़ारे वो फिजायें जिनका लुत्फ़ उठाने और अपनी आँखों को सुकून देने के लिए हम कितनी लम्बी जर्नी तै करते है कितना पैसा स्पेंड करते है. दिखिए वो वादियाँ वो छटाएं आजकल हर जगह दूर-दूर तलक फैली नज़र आएँगी. बस हमे अपने चश्मे पर जमी गर्त को साफ़ करने की जरूरत है. अगर आप आज भी गाँव से ताल्लुक रखते हैं तो आजकल कम से कम दो-तीन दिन के  लिए गावं जरूर घूमकर आईये. पार्क में लगे लोहे के झूलों में तो आप कभी भी झूल लेते है लेकिन गाँव में नीम के पेड़ पर पड़े रस्से या साइकिल के टायर के झूले पर झूलिए फिर देखिये की क्या किसी दूसरे झूले में वो बात है जो इस सिम्पल से झूले में है.एक बार जब झूले पर बैठे तो बच्चे उतरने का नाम ही नहीं लेते. पूरे दिन और आधी रात तक नीम का पेड़ मस्ती भरे अंदाज़ में झूमता रहता है. जब औरते रात में झूले पर झूलते हुए मस्ती में गाती है-"पटरा बंद करा वनवारी, हम घर मारी जाबै न...." तो कानो को जो पुरसुकू मिलता है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. क्या हुआ गाँव की इस छोटी सी झाकी ने आपको भी आपका वो बचपन याद दिला ही दिया. खो गए न अपने उन गोल्डेन चाईल्डहुड डेज में. क्या हुआ जो बचपन न रहा, उदास होने की कोई जरूरत नहीं है. बस थोड़ी देर के लिए सारा टेंसन ताख पर रखिये और बाइक या कार से निकल जाईये अपने  शहर से कुछ दूर हरी-भरी वादियों में, फिर देखिये की कैसे मेरी किसी कबिता की ये चंद पंक्तियाँ खुद-बा-खुद आपके लबों से गुनगुना उठती है.
१-हर तरफ है बिछी चादर, हरे गहरे हरे रंग की. डूब जाता है मन, कल्पना करता है पंख की. २-हवाएं कंघी कर रही है, हरितमय प्रसन्न हरियाली के केश में. सोचता है ये मनचला दिल , काश ! मै भी होता अपने प्रियतम के आगोश में.........
                             
आपका-धर्मेन्द्र सिंह 'वास्तविक'

Tuesday, 17 July 2012

चक दे इंडिया .............

अभी आईपीएल का बुखार लोगों के सिर से उतरा भी नहीं था कि यूरोकप का शुरुर लोंगों के सिर चढ़कर बोलने लगा है आज यूथ्स के बीच जो चैनल सबसे ज्यादा पोपुलर हैं वो हैं स्पोर्ट्स चैनल. इस बात से आप साफ़ तौर पर ए अनुमान लगा सकते है कि आज खेलों का क्रेज़ लोगों में कितना ज्यादा है आज का यूथ सिर्फ क्रिकेट का ही दीवाना नहीं है. आज वो हर एक गेम को देखता है ,खेलता है, और इन्ही खेलों में अपने गोल्डेन फ्यूचेर की कल्पना करता है. आज हम सबको जितनी ख़ुशी क्रिकेट विश्व-कप जीतने पर होती है, उतनी ही ख़ुशी शतरंज में दुनिया का सरताज बनने पर भी होती है. लेकिन कही न कही हम क्रिकेट के कम्प्रिजन में और खेलों की जीत सेलिव्रेट करने में पीछे रह जाते है. ऐसा नहीं है की हम पर और खेलों की जीत से कोई फर्क ही नहीं पड़ता लेकिन ए भी सच है कि हम में वो जोश और जूनून नहीं दिखता जो क्रिकेट के खेल में देखने को मिलता है. लेकिन इधर कुछ सालों से हवा का रुख कुछ बदला-बदला सा लग रहा है. और ए एहसास होने लगा है कि ये शिकायत भी जल्द ही दूर हो जाएगी. आज राष्ट्रमंडल और ओलंपिक खेलों में मेडल जीतने वाले प्लयेर का स्वागत भी देश के नायक कि तरह होता है. आज खिलाडियों के पास क्या नहीं है आज उनके पास शोहरत, दौलत, इज्जत , लोंगों का प्यार, सब कुछ तो है. आज का पैरंट्स भी काफी सपोर्टिब हो गया है. अब वो अपने बच्चों को ऐसे जुमलें कम ही सुनाता है कि "पढोगे लिखोगे बनोगे नबाब ,खेलोगे कूदोगे होगे बर्बाद". लेकिन कही-न-कही अभी भी कुछ पैरंट्स इस मानसिकता के शिकार हैं जिससे उन्हें जितनी जल्दी हो सके निजात पा लेनी चाहिए. आज जरुरत है कि अगर कोई बच्चा अपना फ्यूचर किसी खेल में बनाना चाहता है तो हमारे पैरंट्स उसकी पूरी मदद करें और बेवजह बच्चों पर अपने सपने न थोपे. आज भी मुझे याद है अपने बचपन के वो दिन जब मै स्कूल से घर पहुँचते ही बैग फेककर बाग़ में क्रिकेट खेलने पहुँच जाया करता था. क्योंकि मेरा बचपन गाँव में बीता है इसलिए आप समझ सकते है कि बाग़ ही हमारा क्रिकेट ग्राउंड हुआ करता था जो हमारे लिए किसी ग्रीन पार्क या लार्ड्स के मैदान से कम न था. पापा के आने का डर हमेशा दिमाग में बना रहता था. ऐसा अक्सर होता था कि पापा स्टिक लेकर मैदान पर पहुँच जाते थे और मुझे बीच में ही अपना खेल छोड़कर भागना पड़ता था. फिर भी एक दो स्टिक तो प्रसाद स्वरुप मिल ही जाती थी. कभी घर के काम के कारण तो कभी पढाई को लेकर मुझे अपना चहेता गेम खेलने का मौका कम ही मिलता था. पापा को लगता था कि खेल में मिडिल क्लास फैमिली के लिए कोई स्कोप नहीं है और इसीलिए मै खेल कूद में अपना टाइम न बर्बाद किया करूँ. लेकिन मुझे आज अपने पापा को देखकर तब हैरत होती है जब वो मेरे छोटे भाई के सिक्सर पर खूब ताली बजाते है और जल्द आउट होने पर थोडा सा नाराज भी नज़र आते है आज पापा को लगता है कि खेलों में भी हमारा करियर बन सकता है आज वक़्त ने उनकी सोच को पूरी तरह से बदल दिया है ये देखकर मुझे भी बहुत ख़ुशी होती है.ये सिर्फ मेरे पैरेंट्स कि बात नहीं है दोस्त- इस बात को आपने भी कही न कही अपने पैरेंट्स में नोटिस जरुर किया होगा. आज का परेंट्स भी चाहता है कि उसका बच्चा सचिन बने, सहवाग बने,और इससे भी आगे ये कि उसका लड़का विश्वनाथ आनंद जैसा शतरंज का बादशाह बने. आज वो अपने बच्चे को हर एक गेम के लिए सपोर्ट करता है. आज के यूथ के आइडल भी क्रिकेट ही नहीं हर एक खेलों से बेलोंग करते है. किसी का आइडल फूटबाल के बाइचुंग भूटिया है तो किसी का आइडल बेस्ट इन्डियन शटलर सानिया नेहवाल, तो किसी का आइडल अभिनव बिंद्रा जैसा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट, गगन नारंग जैसा शूटर, विजेंद्र जैसा बाक्स़र, पेस-भूपति जैसे टेनिस प्लयेर , वैसे ये लिस्ट बहुत लम्बी है. आज हम जिस रफ़्तार से खेलों की दुनिया में भी सुपर पॉवर बनने की तरफ कदम बढ़ा रहे है उस स्पीड से हमारे सिस्टम का अच्छी तरह काम न करना बहुत दुख की बात है. आज भी हामारे यूथ को बेसिक फैसिलिटी तक के लिए जूझना पड़ता है. इसके बावजूद हमारे देश के यंग प्लयेर रोज़ एक नयी इबारत खेल के इतिहास में दर्ज़ करा रहे है और हमारे यूथ का ये जज्बा दिखाता है कि खेलों कि दुनिया में भी आने वाला वक्त हमारा है. तो आप अपने बच्चों के गेम में कितने इंट्रेस्टेड है. अगर अभी तक नहीं है तो प्लीज वेक-अप ............. 

Monday, 4 June 2012

शेर

कौन कहता है पत्थर को दर्द नहीं होता, क्या आपने कभी सोचा है कि-सदियों से आज तक पर्वत क्यूँ रोता आ रहा है?,,,,,,,,,,और हम उसका आंसू पी-पीकर उस पर ही पत्थर दिल होने की तोहमत लगाते है..........

Wednesday, 30 May 2012

साइकिल द जबाब नहीं......​

आज जिधर देखो उधर ही महफ़िल सजी है. और हर तरफ एक ही चर्चा आम-ओ-खास है हर एक शख्स अपने सिर से हेलमेट हटाता है और उँगलियों से माथे का पसीना झिड़कता हुआ बुदबुदाता है कि एक तो ये आग उगलती धूप जीना मुहाल कर रही है और उस पर ये आये दिन पेट्रोल -डीजल की बाउंस करती कीमतें जेब पर डाका डाल रही है, उधर स्टैंड की दूसरी तरफ से उन्हें फुल सपोर्ट मिलता है,सपोर्ट पाकर उत्साहित भाई साहब झल्लाकर....आगे कहते है की ये सब सरकार का दाव-पेंच है जो आपनी झोली भरने के लिए अक्सर पब्लिक को  बलि का बकरा बनाती रहती है,
   एक  तरफ पब्लिक इस बढ़ी कीमत का सारा दोष गवर्नमेंट पर मढ़ रही है तो दूसरी तरफ बेचारी गवर्नमेंट रुपये का डालर के मुकाबले कमजोर होने का रोना रो रही है.
माना की जनाब, हमारा आपका गुस्सा बिलकुल लाजिमी है. हमारे बहुत  हो-हल्ला करने पर हो सकता है की इन बढ़ी कीमतों के दाम एक- दो रुपये कम कर दिए जाय. लेकिन आये दिन, खासकर पेट्रो उत्पादों के दाम तो बढ़ने ही है इस सच्चाई से हम चाहकर भी मुह नहीं चुरा सकते. क्योंकि आज लगातार पेट्रोल,डीजल,केरोसिन इत्यादि की डिमांड बढती जा रही और खनिज उत्पादों के भण्डार कम होते जा रहे है ऐसे में जिन देशो के पास ये भण्डार मौजूद है वो मनमाने ढंग से इसकी कीमत तय करेंगे. हमारे देश का मिनेरल आयल इम्पोर्ट लगातार बढ़ता जा रहा है जिसका असर हर एक नागरिक से लेकर हमारे देश की इकॉनोमी तक पे दिख रहा है. पर इस तरह से हो-हल्ला करने से हमारी प्रॉब्लम तो साल्व नहीं हो सकती. तो जरुरी हो गया है कि इसकी पहल दोनों तरफ से कि जाए.
तो अब हमे ये सोचना होगा कि हम अपने घरेलु बजट को बिगड़ने से कैसे बचाए. अब हम सबको ये तय करना ही पड़ेगा कि घर के स्टोर रूम में पड़ी साइकिल में हवा भर ली जाय और अपने कॉलेज  के दिनों कि तरह ही उसे अपनी डेली  रूटीन में उसकी वाजिव जगह दी जाय. जरा याद कीजिये अपने कॉलेज के वो दिन जब साइकिल ही अपनी शान कि सवारी हुआ  करती थी और हम अपने दोस्तों के साथ साइकिल की रेस लगाया करते थे. हर किसी में आगे निकलने कि होठ लगी रहती थी. वो दोस्त कि साइकिल पर पीछे बैठकर पूरे मोहल्ले का चक्कर लगाना हम कैसे भूल सकते है. और तब पेट्रोल-डीजल के दाम भी कितने कम हुआ करते थे.जहाँ तक मुझे याद है तब पेट्रोल २२ या २३ रुपये लीटर मिलता था डीजल और केरोसिन भी इसी अनुपात में सस्ते हुआ करते थे. घर के स्कूटर को सिर्फ लॉन्ग ड्राइव पर ही निकाला जाता था. तब मौसम भी बिलकुल सही वक़्त पर घर की चौखट पर दस्तक देता था. शहर की सड़को पर जाम कुछ  खास मौकों पर ही लगता था. खासकर जब कोई नामी-गिरामी एक्टर या लीडर के आने की खबर होती थी.  मोहल्ले में सुगर और ब्लेड प्रेशेर जैसी बिमारियों के मरीज कम हुआ करते थे. टी.बी. और पेपर में आये दिन ग्लोबल वार्मिंग की न्यूज़ भी नहीं हुआ करती थी. राहजनी और छेड़छाड़ की घटनाएं भी कम ही सुनने में आती थी. शायद इसलिए ऐसा था क्योंकि तब मोटर-वेह्किल कम थे और साइकिल ज्यादा. अब आप कहेंगे की जनाब तो आप ये कहना चाहते है कि- हम सब साइकिल से अपना सारा सफ़र तय करते  फिरे, तो नहीं हुजुर आप गलत समझ रहे है हम तो सिर्फ इतना कहना चाहते है कि अगर हम चाहे तो आराम से मील-दो मील का सफ़र तो साइकिल से तय ही कर सकते है. इस तरह से हम साईकिलिंग का लुत्फ़ भी उठा लेंगे और छोटी-छोटी बचत को एक बड़ी डील में बदल देंगे. जिसका असर हमारे घरेलू बजट के साथ-साथ देश के बजट में भी दिखेगा. सडको पर  हर घंटें लगने वाले जाम में भी कुछ न कुछ कमी जरुर दर्ज की जाएगी. सेहत जो दुरुस्त रहेगी वो बोनस  समझिये. वातावरण  प्रदुषण मुक्त तो होगा ही होगा और आप अपने कॉलेज के दिनों को जो एन्जॉय  करेंगे वो मुफ्त में.
वैसे भी सुनने में आया है कि मिनेरल आयल  की सभी स्रोतों से उपलब्धता  सिर्फ २०५० तक ही संभव हो सकेगी. अगर मान लिया जाय की ये बात सच है तो सोचिये की आने वाला वक़्त किस तरफ इशारा कर रहा है. वैसे भी मिनेरल आयल के बिकल्प के रूप में पानी पर शोध जारी है. पानी से लाइट तो बहुत पहले से बनाई ही जा रही है. हो सकता है की आने वाले दिनों में आपकी बाइक पानी से दौड़ रही हो. लेकिन हमारी इस दौड़ में बहुत सारे जीव-जन्तुवों की दौड़ थमती जाएगी और उनमे सबसे आखिरी जीव शायद हम मानव हों. तो देर किस बात की आज ही से शरू करते है ये कभी न रुकने वाली बायीकाथन.. जल्दी करिए कही आप इस बायीकाथन में बहुत पीछे न छूट जाय.


.............. आपका धर्मेन्द्र..................
                    

Thursday, 24 May 2012

एंट्लिजेंट पागल

 सड़क के मोड़ वाले तिकोने पर, लकड़ी के खोके के पास , बड़ा शोर हो रहा है. सभी
तरफ से लोग उसी तरफ भागे जा रहे हैं. मुझमे भी उत्सुकता जगी आखिर माज़रा क्या
है? मैंने भी अपनी ग्यारह नंबर की गाड़ी का गियर बदला , अब ये टॉप स्पीड में
है,अपना माउथ-हार्न बजाते हुए सारे अवरोध ध्वस्त करते मै भी घटना स्थल के करीब
पहुँच चुका हूँ. भीड़ का शोर मध्यम हो चुका है. वो-हाँ वही जो घटना का मुख्य
किरदार है, चित्त पड़ा है, क्राउड का कहर टूटा है उसके ऊपर इन्द्र-बज्र की
तरह, मुँह से झाग और जिस्म के कुछ हिस्सों से खून अब भी रिस रहा है, क्राउड के
कुछ एक्टिव एलिमेंट उसकी तबियत बिगाड़ कर जा चुके हैं, हाँ जी ये वही एलिमेंट
हैं जिन्हें हाथ साफ़ करने की एक अजीब सी बेचैनी सताती रहती है. कुछ वैसा ही
यहाँ भी घटित हुआ है.
शायद ! ये पागल गाँव से भटक कर अभी-अभी शहर आया है तभी तो उसे शहर के पागलों
के 'रूल एंड राइट' नहीं मालूम हैं. वरना उसकी ऐसी हालत न होती, गाँव में किसी
की दूकान से खाने की कोई चीज़ लेकर भागता था तो लोग उसे थोड़ी दूर
दौड़ाकर, चिल्लाकर-डांटकर छोड़ देते थे. उन्हें उस पर तरस आ जाती थी. पर यहाँ
उसे ब्रेड का एक टुकड़ा चुराने की कीमत इस तरह बेशुद्ध होकर चुकानी पड़ी. उसकी
ऐसी हालत देखकर लोंगों के सभ्य और पागल न होने की बात पर शक हो रहा है. अचानक !
दिमाग में एक सवाल ने ड्राइव लगाई, आखिर हमारी गवर्नमेंट इन किस्मत के मारे
लोगों की कोई समुचित ब्यवस्था क्यों नहीं करती, पर गवर्नमेंट के ख्याल ने ही
भेजा फ्राई कर दिया. भेजे के धूं-धूं कर जलने से ये जहरीला धुआँ कुछ य़ू बहार
निकला- यहाँ सब अपनी झोली और खोली के शिवा कब किसी और के बारे में सोचते हैं
नब्बे प्रतिशत लोग इसी फ़िराक में रहते है फिर वो किसी भी फील्ड से हो. निजी
सेक्टर हो या सरकारी जो जहाँ है वँही  सिर्फ अपनी झोली बहरने में लगा है, बस जहाँ
कही मज़बूरी में ईमानदार रहना  पड़ता है वहाँ  बेचारा अपना  दिल मसोस कर
आनेस्ट-मैन बन
जाता है.
असल में जिस देश की आवाम ही अपने स्तर से करप्ट हो तो वहाँ का लीडर क्या ख़ाक
ईमानदार होगा.आखिर वो भी तो कभी इसी आवाम का एक आम आदमी था, जो तब सौ-दो-सौ,
हज़ार-दस- हज़ार की दलाली किया करता था, और लोगों की आँखों का तारा हुआ
करता था. बड़ी  इज्जत
थी उसकी समाज में. वो लूटने  और करप्सन में अव्वल नंबर से जनता द्वारा पास किया
गया. बिधायक और सांसद की डिग्री उसे आवाम रूपी संस्था ने दी है. अब वो उसी के
दिखाए रास्ते पर चल रहा है. वो अपनी योग्यता का पूरा-पूरा परिचय दे रहा है.
अपनी झोली और खोली में सबकी झोली और खोली समाहित कर ले रहा है. उसे सबसे हाँथ
जोड़कर मिमियाने का दर्द हर पल सालता रहता है. कई बार मुहं की खाने के बाद बाजी
हाथ लगी है बिना एक-एक  से बदला चुकता किये वो खामोश नहीं बैठेगा. अब
भाई! इतने बड़े
जनतंत्र से एक पञ्च वर्षीय में तो निपटा नहीं जा सकता. उस पर हर एक पांच साल
बाद उसका दर्द ताज़ा हो जाता है. तो जब तक आवाम कि मेहरबानी है ये चलता रहेगा.
जहाँ एक भला चंगा आदमी नरक की ज़िन्दगी बिताने पर मजबूर है वहाँ इस पागल की
क्या ख़ाक समुचित ब्यवस्था होगी. मेरे अंतर मन ने मुझे समझाने की कोशिश की. मै
अब भी उस पागल को बेबसी भरी  निगाह से देख रहा था. अब वो कभी भी अपना पागलपन अपनी
भूख पर हाबी नहीं होने देगा. जो कुछ भी मिलेगा  खा लेगा पेट की आग बुझाने
के लिए, अगर ये आग वश के बहार जान पड़ी तो पानी डाल देगा. अभी मिल जाता है
पानी कही-कही बिना कीमत चुकाए. सो लेगा किसी फूटपाथ के किनारे तपती और
ठिठुरती पत्थरों की सेज पर, रेलवे की सीढियों पर, या आरामदायक नींद के
लिए किसी कूड़े क ढेर पर खाने की तलाश में थक-कर, मिल जाता है कभी-कभी
रोटी का दो-तीन दिन का बासी टुकड़ा या भात पालीथीन में उसी ढेर पर,  तब
नींद और अच्छी आ जाती है, बैठ जायेगा किसी मंदिर-मस्जिद,चर्च, गुरुद्वारे
या रेलवे की सीढियों पर ज़िन्दगी भर के लिए. हो जायेगा शामिल हमारे सभ्य
समाज में, एक एंट्लिजेंट पागल की तरह, वो  कम्प्लीटली भूल जायेगा कि  वह
इस 'लाइफ  होल्देद प्लैनेट' का  सबसे काबिल और सम्बेदनशील प्राणी है. बना
लेगा पानी से दूरी, कुत्तों और भेड़, बकरियों की तरह,जीने के लिए या पेट
की आग बुझाने के लिए पी लेगा दो चार घूँट,लोगों की पत्थर मार के डर ने
गुप्तांग ढकने की लज्जा उसके मस्तिष्क में बमुश्किल सुरक्षित रखी  है. बस
इतना ही तो हाँ इससे ज्यादा और कुछ भी नहीं.
हमारा सभ्य समाज इनसे दूरी बना लेगा किसी असाध्य रोग की तरह. समाज का एक
चिंतित वर्ग उसके हांथों में दूर से एक या दो के सिक्के फेंककर अपनी पीठ
खुद थपथपा लेगा. हमारे कर्ता-धर्ता  को असहाय मानव की ऐसी दुर्गति दिखाई
नहीं देगी. क्योंकि कल तक कानून अन्धा था आज तो सारा सिस्टम अन्धा
,गूँगा, बहरा सब कुछ है. उनका काफिला शानदार और चमचमाती सड़कों से गुजरता
है. ट्रेन और बस से सफ़र किये तो ज़माने गुजर गए. उन्हें हर तरफ हैप्पीनेस
और ग्रोथ ही नज़र आती है. कल टी बी पर उन्ही में से एक चिल्ला-चिल्लाकर
बता रहा था कि हमारी इकोनामी आने वाले कुछ सालो में डबल फिगर में पहुँच
जाएगी. लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया के आने वाले कितने सालों में इस देश
में हर एक की पहुँच डबल रोटी तक हो जाएगी. पर मेरे लिखने का क्या मतलब वो
तो अंग्रेजी न्यूज चैनल देखते सुनते है पेपर तो कभी-कभी गलती
से.............

Monday, 21 May 2012

जीत की सीख


अभी मेरी मंजिल न जाने कितनी दूर है. पता नहीं वो दिन कब आएंगे जब मेरे
मेरी किस्मत इतनी अच्छी ही नहीं. आखिर मै कब तक इस तरह से स्ट्रगल करता
रहूँगा. ये नकारात्मक किस्म के सवाल मेरे ब्रेन पर हथौड़े की तरह चोट कर
रहे थे. ऐसा नहीं है के ये पहली बार था, लेकिन इस बार इनका वार मेरी
सहनशक्ति के बाहर हो रहा था. अब आप तो समझ ही गए होंगे, कि ऐसे सवाल किन
हालातो में किसी के दिलो-दिमाग का दिवाला निकालते है. मेरा मतलब है की इस
वक़्त मुझे भी अपने किसी काम में जीत कि पूरी-पूरी उम्मीद होने पर भी
मुंह की खानी पड़ी थी. मै थोड़ा दुखी क्या हुआ कि ऐसा लगा जैसे  अनगिनत
नकारात्मक विचारों ने मेरे जीने कि चाहत को मुझसे जुदा करने कि ज़ोर
आज़माइश शुरू कर दी हो.
मै अपने उदास मन और बोझिल क़दमों से अपने घर का रास्ता तय करने लगा.  मेरे
अंदर एक तूफान सा उमड़-घुमड़ रहा था. जिसे रोकना मेरे वश के बाहर हो गया
था. अंदर के इन्ही उठा-पटक के बीच सारा रास्ता कब कट गया पता ही नहीं
चला. मै अपने घर पहुँचने ही वाला था कि अचानक! पड़ोस का एक छोटा सा बच्चा
मेरी नजरो के सामने आ गया. उस छोटे से बच्चे पर ख़ुद-ब-ख़ुद मेरी नज़रे
टिक गयी, और कदम वही जम से गए. वो बच्चा बार-बार खड़े होने कि एक नाकामयाब
कोशिश कर रहा था. शायद! वो बच्चा घर के लोगो को चकमा देकर बाहर निकल आया
था, और जिसकी ख़बर अभी तक घर वालों को न हो सकी थी. बच्चे की देखभाल के
लिए उस वक़्त वहां कोई नहीं था.
मै वही ठहर सा गया, और उस प्यारे से बच्चे की हरकतों को गौर से  देखने
लगा. ना जाने क्यूँ उस वक़्त मुझे ऐसा आभास हुआ के जैसे उसका मासूम बचपन
मुझसे कुछ कह रहा है. वो बार-बार गिरता और फिर दोगुने उत्साह के साथ खड़े
होने की नाकामयाब कोशिश करता. उसके गिरने पर उसे कुछ चोटें भी आ जाती पर
वो रोने के बजाय हँस देता, और पुनः सधे क़दमों से खूब सभंल-सभंल कर खड़े
होने की कोशिश करता. मै जड़वत खड़े-खड़े उसे निहारता रहा.
अचानक! उसकी बड़ी बहन घर से निकली और उसे गोदी में उठा कर घर के अंदर
लेकर चली गई. मै भी वहां से चला आया और घर आकर अपने कमरे में चुपचाप लेट
गया, लेकिन वो बच्चा जैसे अभी भी मेरी आँखों के सामने बार-बार खड़े होने
की कोशिश कर रहा हो.
इस तरह मुझे अपना बचपन याद आने लगा. वो बचपन जो बिल्कुल अबोध और निच्छल
था. मै सोचने लगा कभी मैंने भी तो यूँ ही एक जीत के लिए ना जाने कितनी
हार को हँसकर गले लगाया होगा. उस वक़्त तो अनगिनत हार के बाद भी मेरे
मासूम से बचपन ने  मुझसे कभी कोई सवाल-ज़बाब नहीं किया होगा, और जब
अनगिनत हार के बाद उसे एक जीत नसीब हुई होगी तो उसने जशन भी नहीं मनाया
होगा. उसने अपनी उस स्वप्निल जीत पर गर्व भी नहीं महसूस किया होगा. वो
मासूम बचपन एक सच्चे तपस्वी की तरह दोनों ही परिस्थितियों में एक सामान
सहज और सरल था. उसे जब तक इस दुनियाँ के खोखले दिखावे का ज्ञान नहीं था
तब तक वह जीत और हार दोनों में एक सामान खुश था. अहा! कितना शानदार था वो
बचपन ?
आज मुझे ऐसा लग रहा था वो नासमझ बचपन मुझ समझदार से ज्यादा समझदार और
सहनशील था. ख़ास कर धैर्य से जीत के लिए बार-बार प्रयास करने के मामले
में तो मै उसके आगे कही नहीं टिकता. वो शायद! पेट की आग बुझाने के मामले
में मुझसे कुछ कम सहनशील रहा हो लेकिन ज़्यादातर कामों में वो नन्हे हाथों
और पैरो वाला बचपन  मुझसे कही ज्यादा काबिल था.
मुझे वो नासमझ बच्चा मेरे हर एक सवाल का ज़बाब देता हुआ प्रतीत हो रहा
था. अब ये बचपन ही मेरा आइकन है मै बुदबुदाया......................,
अब मेरे सूखे होंठों पर एक सुकून भरी मुस्कान तैर रही थी. मन में  फिर से
उल्लास और उत्साह की लहरें हिचकोले ले रही थी. मुझे लग रहा था जैसे मैंने
ज़िन्दगी जीने का बहुत बड़ा राज़ जान लिया हो. अब एक नई ज़िन्दगी मुझे
अपने सीने से लगाने के  लिए बेकरार हो रही थी. मैंने भी एक बिछड़े आशिक
की तरह उसे अपनी बाँहों में भर  लिया. मेरे दोस्त-मुझे तो अपने हर एक
सवाल का ज़बाब मिल गया और आपको...........,अब मै दोगुने जोश के साथ बिना
हार-जीत की फिक्र किये  फिर एक नयी ज़िन्दगी की शुरुआत  करने जा रहा हूँ

और आप.............

सपने भी सच होंगे, और मै भी अपनी जीत पर गर्व महसूस कर सकूँगा. लगता है

गर्मी और बचपन

टपका  है  पसीना माथे  से ,
लगती  है  धूप  छनकर छाते से.
गर्मी  हो  या  सर्दी,
शाम  का  मजा  तो  है  सिर्फ  पानी  के  बताशे  से.
उठा  कर  भागा  है   एक  किशोर-   
... आम  का  एक  टिकोरा -
पडोसी  के  अहाते  से.
याद  आ  गया  है  आज  बचपन  का  वो  दिन ,
 जब  हम  नदी ,पोखर
 या  नहर में  नहाते  थे,
गर्मी  की  छुट्टियाँ  नाना -नानी -
के  यहाँ  बीतती  थी ,
और  हम  उँगलियों   पर  एक -एक  दिन-
गिनते  जाते  थे ,
आज  वैसा  नहीं  है ,
पर  जो  भी   है  sahi  है.

अब  फेसबुक  है
फेस   देखने के  लिए
कैरिअर  है  बचपन  से  ही  सोचने  के  लिए.