उठो बेटा - नहीं कॉलेज के लिए लेट हो जाओगे. अरे जी - उठिए भी कितनी देर से
जगा रही हूँ ऑफिस नहीं जाना क्या? आज कल पता नहीं क्या हो गया है उठना ही
नहीं चाहते . ए आवाज़े आजकल आपके कानो से सुबह जब तक दस बार नहीं टकराती आप
है की उठने का नाम ही नहीं लेते. ईमानदारी से बोलिए- नहीं उठते न. अजी
-कैसे उठेंगे - ये सावन - भादव का महीना जो है . आजकल मौसम का हुस्न अपने
पूरे शबाब पर होता है, उस पर हौले-हौले से हवा का मंद-मंद झोका रोम -रोम
में यूँ मदहोशी भर देता है जैसे शैम्पेन की एक बोतल हलक के नीचे उतार ली
हो. इन सबके अलावा अगर कही बालीबुड की ओल्ड फिल्मों की तरह फुहारों वाली
रिमझिम-रिमझिम बारिश हो रही हो तो कहना ही क्या, ये नाटी मन कहा-कहा गुलाटी
नहीं मारता. अजी सच कहू तो - जी यही करता है की बस नींद में खूबसूरत
ख्वाबों के बीच हम गोते लगाते रहे और कोई भी इसमें दखलंदाजी न करे. कपल्स
की तो बात ही क्या करना- उनकी तो बल्ले-बल्ले रहती ही है. फुल टाइम रोमांस,
मूड है की ऑफ होने का नाम ही नहीं लेता.
दिन भर धूप -छाव का खेल जारी रहता है जिसमे अक्सर धूप ही की हार होती है. खाड़ी से चलने वाली पुरवाई तो सर पे ऐसा खुमार चढ़ा देती है की गाड़ी ड्राइव करते वक़्त भी ये आंखे झपकी लेने से बाज नहीं आती. अजी अब बड़े-बड़े शायरों ने यूँ ही फ़िज़ूल में शायरी और गीत तो नहीं गढ़ दिए. उनमे से मै एक खुबसूरत गीत का मुखड़ा लिखता हूँ आप मस्ती के साथ गुनगुनाईये "सावन का महीना पवन करे शोर, जियरा रे ऐसे झूमे जैसे वन मा नाचे मोर........." क्या गीत है? है न ! जब भी सुन लो तबियत हरी हो जाती है. सावन के महीने में तो इस गाने का वही मजा है जो पचासों साल पुरानी स्काच की बोतल में होता है. अब देखो न- आसमानी छतरी के पल-पल बदलते रंग, कभी नीली ,कभी घटा सी काली,कभी सिलेटी तो कभी -कभी छिट-पुट उमड़ता सफ़ेद गुबार जो लगता है नीली चादर पे दौड़ते झब्बेदार बहुत बड़े खरगोस सा. अगर आपने कभी इस नज़र से आकाश की तरफ नहीं देखा तो प्लीज फुर्सत में देखिएगा. यकीन मानिए आपको और भी चेहरे नज़र आएंगे उस दौड़ते-भागते अब्र में. (साहिर लुधियानवी की किसी ग़ज़ल का ये शेर- " ये चाँद बीते ज़मानो का आईना होगा, भटकते अब्र में चेहरा कोई बना होगा......." आपके दिल को छू लेगा.) कही ऐसा न हो की इस भाग दौड़ और टेंसन भरी लाइफ में हमारा ध्यान इस खूबसूरत मौसम की तरफ जाये ही न और इतना प्यारा सा मौसम हमारे दरवाजे पर दस्तक देकर चला जाये. देखो कैसे पूरी धरती हरी - भरी हो गयी है सावन ने हमारे आस-पास ही नैनीताल, रानीखेत, और कश्मीर जैसी ग्रीनफुल वादियाँ बिछा दी है. वो नज़ारे वो फिजायें जिनका लुत्फ़ उठाने और अपनी आँखों को सुकून देने के लिए हम कितनी लम्बी जर्नी तै करते है कितना पैसा स्पेंड करते है. दिखिए वो वादियाँ वो छटाएं आजकल हर जगह दूर-दूर तलक फैली नज़र आएँगी. बस हमे अपने चश्मे पर जमी गर्त को साफ़ करने की जरूरत है. अगर आप आज भी गाँव से ताल्लुक रखते हैं तो आजकल कम से कम दो-तीन दिन के लिए गावं जरूर घूमकर आईये. पार्क में लगे लोहे के झूलों में तो आप कभी भी झूल लेते है लेकिन गाँव में नीम के पेड़ पर पड़े रस्से या साइकिल के टायर के झूले पर झूलिए फिर देखिये की क्या किसी दूसरे झूले में वो बात है जो इस सिम्पल से झूले में है.एक बार जब झूले पर बैठे तो बच्चे उतरने का नाम ही नहीं लेते. पूरे दिन और आधी रात तक नीम का पेड़ मस्ती भरे अंदाज़ में झूमता रहता है. जब औरते रात में झूले पर झूलते हुए मस्ती में गाती है-"पटरा बंद करा वनवारी, हम घर मारी जाबै न...." तो कानो को जो पुरसुकू मिलता है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. क्या हुआ गाँव की इस छोटी सी झाकी ने आपको भी आपका वो बचपन याद दिला ही दिया. खो गए न अपने उन गोल्डेन चाईल्डहुड डेज में. क्या हुआ जो बचपन न रहा, उदास होने की कोई जरूरत नहीं है. बस थोड़ी देर के लिए सारा टेंसन ताख पर रखिये और बाइक या कार से निकल जाईये अपने शहर से कुछ दूर हरी-भरी वादियों में, फिर देखिये की कैसे मेरी किसी कबिता की ये चंद पंक्तियाँ खुद-बा-खुद आपके लबों से गुनगुना उठती है.
१-हर तरफ है बिछी चादर, हरे गहरे हरे रंग की. डूब जाता है मन, कल्पना करता है पंख की. २-हवाएं कंघी कर रही है, हरितमय प्रसन्न हरियाली के केश में. सोचता है ये मनचला दिल , काश ! मै भी होता अपने प्रियतम के आगोश में.........

आपका-धर्मेन्द्र सिंह
'वास्तविक'
No comments:
Post a Comment