आज जिधर देखो उधर ही महफ़िल सजी है. और हर तरफ एक ही चर्चा आम-ओ-खास है हर एक शख्स अपने सिर से हेलमेट हटाता है और उँगलियों से माथे का पसीना झिड़कता हुआ बुदबुदाता है कि एक तो ये आग उगलती धूप जीना मुहाल कर रही है और उस पर ये आये दिन पेट्रोल -डीजल की बाउंस करती कीमतें जेब पर डाका डाल रही है, उधर स्टैंड की दूसरी तरफ से उन्हें फुल सपोर्ट मिलता है,सपोर्ट पाकर उत्साहित भाई साहब झल्लाकर....आगे कहते है की ये सब सरकार का दाव-पेंच है जो आपनी झोली भरने के लिए अक्सर पब्लिक को बलि का बकरा बनाती रहती है,
एक तरफ पब्लिक इस बढ़ी कीमत का सारा दोष गवर्नमेंट पर मढ़ रही है तो दूसरी तरफ बेचारी गवर्नमेंट रुपये का डालर के मुकाबले कमजोर होने का रोना रो रही है.
माना की जनाब, हमारा आपका गुस्सा बिलकुल लाजिमी है. हमारे बहुत हो-हल्ला करने पर हो सकता है की इन बढ़ी कीमतों के दाम एक- दो रुपये कम कर दिए जाय. लेकिन आये दिन, खासकर पेट्रो उत्पादों के दाम तो बढ़ने ही है इस सच्चाई से हम चाहकर भी मुह नहीं चुरा सकते. क्योंकि आज लगातार पेट्रोल,डीजल,केरोसिन इत्यादि की डिमांड बढती जा रही और खनिज उत्पादों के भण्डार कम होते जा रहे है ऐसे में जिन देशो के पास ये भण्डार मौजूद है वो मनमाने ढंग से इसकी कीमत तय करेंगे. हमारे देश का मिनेरल आयल इम्पोर्ट लगातार बढ़ता जा रहा है जिसका असर हर एक नागरिक से लेकर हमारे देश की इकॉनोमी तक पे दिख रहा है. पर इस तरह से हो-हल्ला करने से हमारी प्रॉब्लम तो साल्व नहीं हो सकती. तो जरुरी हो गया है कि इसकी पहल दोनों तरफ से कि जाए.
तो अब हमे ये सोचना होगा कि हम अपने घरेलु बजट को बिगड़ने से कैसे बचाए. अब हम सबको ये तय करना ही पड़ेगा कि घर के स्टोर रूम में पड़ी साइकिल में हवा भर ली जाय और अपने कॉलेज के दिनों कि तरह ही उसे अपनी डेली रूटीन में उसकी वाजिव जगह दी जाय. जरा याद कीजिये अपने कॉलेज के वो दिन जब साइकिल ही अपनी शान कि सवारी हुआ करती थी और हम अपने दोस्तों के साथ साइकिल की रेस लगाया करते थे. हर किसी में आगे निकलने कि होठ लगी रहती थी. वो दोस्त कि साइकिल पर पीछे बैठकर पूरे मोहल्ले का चक्कर लगाना हम कैसे भूल सकते है. और तब पेट्रोल-डीजल के दाम भी कितने कम हुआ करते थे.जहाँ तक मुझे याद है तब पेट्रोल २२ या २३ रुपये लीटर मिलता था डीजल और केरोसिन भी इसी अनुपात में सस्ते हुआ करते थे. घर के स्कूटर को सिर्फ लॉन्ग ड्राइव पर ही निकाला जाता था. तब मौसम भी बिलकुल सही वक़्त पर घर की चौखट पर दस्तक देता था. शहर की सड़को पर जाम कुछ खास मौकों पर ही लगता था. खासकर जब कोई नामी-गिरामी एक्टर या लीडर के आने की खबर होती थी. मोहल्ले में सुगर और ब्लेड प्रेशेर जैसी बिमारियों के मरीज कम हुआ करते थे. टी.बी. और पेपर में आये दिन ग्लोबल वार्मिंग की न्यूज़ भी नहीं हुआ करती थी. राहजनी और छेड़छाड़ की घटनाएं भी कम ही सुनने में आती थी. शायद इसलिए ऐसा था क्योंकि तब मोटर-वेह्किल कम थे और साइकिल ज्यादा. अब आप कहेंगे की जनाब तो आप ये कहना चाहते है कि- हम सब साइकिल से अपना सारा सफ़र तय करते फिरे, तो नहीं हुजुर आप गलत समझ रहे है हम तो सिर्फ इतना कहना चाहते है कि अगर हम चाहे तो आराम से मील-दो मील का सफ़र तो साइकिल से तय ही कर सकते है. इस तरह से हम साईकिलिंग का लुत्फ़ भी उठा लेंगे और छोटी-छोटी बचत को एक बड़ी डील में बदल देंगे. जिसका असर हमारे घरेलू बजट के साथ-साथ देश के बजट में भी दिखेगा. सडको पर हर घंटें लगने वाले जाम में भी कुछ न कुछ कमी जरुर दर्ज की जाएगी. सेहत जो दुरुस्त रहेगी वो बोनस समझिये. वातावरण प्रदुषण मुक्त तो होगा ही होगा और आप अपने कॉलेज के दिनों को जो एन्जॉय करेंगे वो मुफ्त में.
वैसे भी सुनने में आया है कि मिनेरल आयल की सभी स्रोतों से उपलब्धता सिर्फ २०५० तक ही संभव हो सकेगी. अगर मान लिया जाय की ये बात सच है तो सोचिये की आने वाला वक़्त किस तरफ इशारा कर रहा है. वैसे भी मिनेरल आयल के बिकल्प के रूप में पानी पर शोध जारी है. पानी से लाइट तो बहुत पहले से बनाई ही जा रही है. हो सकता है की आने वाले दिनों में आपकी बाइक पानी से दौड़ रही हो. लेकिन हमारी इस दौड़ में बहुत सारे जीव-जन्तुवों की दौड़ थमती जाएगी और उनमे सबसे आखिरी जीव शायद हम मानव हों. तो देर किस बात की आज ही से शरू करते है ये कभी न रुकने वाली बायीकाथन.. जल्दी करिए कही आप इस बायीकाथन में बहुत पीछे न छूट जाय.
.............. आपका धर्मेन्द्र..................