टपका है पसीना माथे से ,
लगती है धूप छनकर छाते से.
गर्मी हो या सर्दी,
शाम का मजा तो है सिर्फ पानी के बताशे से.
उठा कर भागा है एक किशोर-
... आम का एक टिकोरा -
पडोसी के अहाते से.
याद आ गया है आज बचपन का वो दिन ,
जब हम नदी ,पोखर या नहर में नहाते थे,
गर्मी की छुट्टियाँ नाना -नानी -
के यहाँ बीतती थी ,
और हम उँगलियों पर एक -एक दिन-
गिनते जाते थे ,
आज वैसा नहीं है ,
पर जो भी है sahi है.
अब फेसबुक है
फेस देखने के लिए
कैरिअर है बचपन से ही सोचने के लिए.
लगती है धूप छनकर छाते से.
गर्मी हो या सर्दी,
शाम का मजा तो है सिर्फ पानी के बताशे से.
उठा कर भागा है एक किशोर-
... आम का एक टिकोरा -
पडोसी के अहाते से.
याद आ गया है आज बचपन का वो दिन ,
जब हम नदी ,पोखर या नहर में नहाते थे,
गर्मी की छुट्टियाँ नाना -नानी -
के यहाँ बीतती थी ,
और हम उँगलियों पर एक -एक दिन-
गिनते जाते थे ,
आज वैसा नहीं है ,
पर जो भी है sahi है.
अब फेसबुक है
फेस देखने के लिए
कैरिअर है बचपन से ही सोचने के लिए.
No comments:
Post a Comment