Saturday, 29 December 2012

इन्तहा


..............इन्तहा  

आज दर्द भर गया इतना दिल में,
बरसा आँख से पानी, 
हम बदल देंगे ये ताज-तख़्त ,
बेकार न होगी तेरी कुर्बानी।

सोच कर तुझ पर ढाए जुल्मों-सितम,
आँख मेरी भर आती,
क्यों इतना बेबस लाचार हैं  हम,
ये सोच के फटती छाती।

अब सजा शब्द भी बौना है,
कोई भी सजा लगे नाकाफी,
सुनो बुशदिल, मौकापरस्त, नेता और सत्ताधारी,
धारा-कानून बनाते रहना पहले इन्हें चढ़ा दो फाँसी। 

जब सारे  गवाह -साक्ष्य  प्रत्यक्ष है,
तब किस बात की छानबीन, लीपापोती,
देखो सुधर जाओ देश के हुक्मरान,
अब क्रांति मशाल उठाने को लीडर की जरुरत नहीं होती।

ये बूढ़ा बेबस देश का संविधान,
इस एक अरब जनसँख्या का भार नहीं ढ़ो पायेगा,
जब तक इसमें न होगा मूल-चूल परिवर्तन,
आम आदमी इस सड़े ,सुस्त सिस्टम में यूँ  ही पिसता जायेगा। 



 .............................................धर्मेन्द्र प्रताप सिंह 
 


No comments:

Post a Comment