कभी-कभी एक सुनामी आती है.
दिल के इस उजाड़ में,
मस्तिष्क के रेगिस्तान पर,
समुद्र से बहुत परे,
मरघट की ख़ामोशी लिए,
गूंगे की जीवन जितनी लम्बी चुप्पी की तरह.
सागर की सुनामी के बिपरीत,
भादव की स्याह रातों की तरह,
उससे भी कही ज्यादा शांत,
सपाट, भावशून्य चेहरों के अन्तःस्थल में,
सूनी आँखों के सूखे सागर में
विचारों के अंतर्द्वंद की,
आशा-निराशा की,
तर्क-वितर्क की ,
जीत-हार की
नफरत की प्यार की,
भूख और प्यास की
यहाँ तक की अपने वजूद को,
कुचल देने वाली बाजारू सुनामी की शक्ल में.
कितना मुश्किल है?
खुद की मिट्टी के मकान में,
खुद का रह पाना.
इस सुनामी को रोक पाना.
इसके लिए बांध बनाना.
इस सुनामी की खूंखार लहरों को-
भावनावो की रोशनाई में बदल पाना,
और कोरे कागज़ पर सलीके से-
बिखेरना, बिछाना, छिड़कना, ऐसा कुछ भी-
जो एक कविता की सूरत में हो.....
आपका----धर्मेन्द्र प्रताप सिंह
No comments:
Post a Comment